फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mizoram's challenge against unstoppable Manipur

Lucknow News: अजेय मणिपुर के सामने मिजोरम की चुनौती

Tue, 04 Nov 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mizoram's challenge against unstoppable Manipur
इकाना स्टे​डियम में फाइनल मुकाबले से पहले अभ्यास करती महिला क्रिकेटर। 
लखनऊ। वीमेन अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में अजेय मणिपुर के सामने मिजोरम की चुनौती होगी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेली जा रही प्लेट वर्ग की प्रतियोगिता के दौरान मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड के बीच कुल 15 लीग चरण के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


इसमें मणिपुर ने सभी पांच मैच जीतकर 20 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मिजोरम की टीम पांच मैच में तीन जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 14 अंक अर्जित करते हुए दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा सिक्किम की टीम पांच मैच में तीन जीत और दो हार के बीच 12 अंक अर्जित करके तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


फाइनल में पहुंचने वाले मणिपुर और मिजोरम टीम की बात की जाए तो दोनों के बीच बीती 29 नवंबर को लीग चरण का मुकाबला खेला गया था। इसमें मणिपुर ने पांच विकेट से आसान जीत दर्ज की। ऐसे में मंगलवार को होने वाले फाइनल में मणिपुर की टीम खिताब के दावेदार के रूप में मुकाबले में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed