फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mistry related to gumnami baba to be clear.

गुमनामी बाबा के बक्से में नेताजी से जुड़ी बेहद खास चीजें, होगा डीएनए टेस्ट

Sat, 19 Mar 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
mistry related to gumnami baba to be clear.
गुमनामी बाबा के बक्से ‌से निकली मेडिकल सामग्री। - फोटो : amar ujala

गुमनामी बाबा के सामान की फेहरिस्त तैयार करने के आखिरी दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मौत की जांच करने वाले मनोज मुखर्जी आयोग की ओर से सील किए गए कई अहम दस्तावेज और सामग्री मिली है।

विज्ञापन


दांत के वे चार टुकड़े भी मिले, जिसकी आयोग ने डीएनए जांच की बात की थी। नेताजी की मृत्यु के रहस्यों की जांच के लिए बने खोसला आयोग के उस सम्मन की मूल प्रति गुमनामी बाबा के बक्से में निकली जिसे नेताजी के भाई सुरेशचंद्र बोस को भेजा गया था।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के पालन में अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में गुमनामी बाबा के 27 बक्सों में 2760 सामानों की सूची शुक्रवार को बना ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक डिब्बी में चार दांत के टुकड़े मिले

mistry related to gumnami baba to be clear.
गुमनामी बाबा के बक्से से निकली सामग्री। - फोटो : amar ujala

आखिरी दिन करीब 50 सामानों में गुमनामी बाबा का रहस्य समेटे कई नितांत गोपनीय वस्तुएं मिली हैं। इन सामानों की मुखर्जी आयोग ने गुमनामी बाबा उर्फ भगवन जी उर्फ स्वामी जी के नेताजी होने की पुष्टि के लिए डीएनए व फोरेंसिक जांच की सिफारिश की थी।

एक डिब्बी में चार दांत के टुकड़े मिले हैं। मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट इस बाबत बता चुकी है कि दांतों की डीएनए जांच कराई गई थी, मगर लैब से पहचान की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

वह ब्लड सैंपल टेस्ट ट्यूब भी मिला है, जिसे परिवार के किसी सदस्य का होना कहा जाता है, जिससे दांतों के डीएनए जांच का मिलान हुआ था।

साथ ही कोलकाता लैब की फोरेंसिक जांच की रसीद, मेगास्लिम आइमेंट, विदेशी माचिस की डिब्बी, थर्मस समेत कई पत्र भी मिले हैं। लेकिन किसी भी जांच की रिपोर्ट कहीं नहीं दिखी।

सम्मन की मूल प्रति कैसे पहुंची

mistry related to gumnami baba to be clear.
बाबा के बक्से से मिली माचिस, दांत व लिफाफा। - फोटो : amar ujala

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था 4 अगस्त 1972 को नेताजी के भाई सुरेशचंद्र बोस को खोसला आयोग से भेजे गए सम्मन की मूल कॉपी का मिलना।

सवाल उठता है कि गुमनामी बाबा के पास सम्मन की मूल प्रति कैसे पहुंची? इस सम्मन के जरिए आयोग ने सुरेशचंद्र को नेताजी के जीवित होने संबंधी सुबूत व तथ्य देने के लिए उपस्थित होने के लिए कहा था। अमेरिकी दूतावास से स्वामीजी सीतापुर के नाम कुछ पत्र भी मिले हैं।

एक पत्र 10 जनवरी 1959 का है, जिसे अमेरिकी दूतावास से स्वामी जी को भेजा गया है।

सूची बनाने वाली टीम में शामिल शक्ति सिंह कहते हैं कि कुल 2760 सामानों की सूची बना ली गई है। अब आगे का कार्य टेक्निकल विभाग का है जो सामानों को रासायनिक विधि से संरक्षित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed