{"_id":"67d730589aa85e87ea02319e","slug":"missing-womans-body-found-in-ruins-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1117450-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खंडहर में मिला लापता महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खंडहर में मिला लापता महिला का शव
Mon, 17 Mar 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
खंडहर में मिला लापता महिला का शव
गोसाईंगंज। कपेरा का पुरवा गांव में शनिवार शाम से लापता जगराना (55) का शव रविवार शाम को मोहल्ले में स्थित पुराने मकान में पड़ा मिला। बेटे ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
एसीपी ऋषभ रूणवाल के मुताबिक जगराना पति जगमोहन और छोटे बेटे मनोज के साथ रहती थीं। मनोज के मुताबिक शनिवार शाम मां दुकान जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद वह लापता हो गईं। उनको तलाशा, पर कुछ पता नहीं चल सका। देर रात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार शाम को घर से कुछ ही दूर सत्यप्रकाश के पुराने मकान में उनका शव पड़ा मिला।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।