फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing transporter found dead in Gajipur area in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ में लापता ट्रांसपोर्टर की गोली लगने से मौत, हत्या या खुदकुशी में उलझी पुलिस

Wed, 27 Dec 2023 05:49 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Dec 2023 05:49 PM IST
सार

लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी ट्रांसपोर्टर मंगलवार शाम से लापता थे। बुधवार दोपहर को उनकी लाश गाजीपुर इलाके से मिली है।

विज्ञापन
Missing transporter found dead in Gajipur area in Lucknow.
खिजिर सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर से लापता एक ट्रांसपोर्टर की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर गाजीपुर इलाके में कल्याण अपार्टमेंट के पीछे ट्रांसपोर्टर का शव पड़ा मिला। सिर में गोली लगने के निशान मिले। पास में ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या और खुदकुशी के पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन


इंदिरा नगर के अबरार नगर निवासी खिजिर सिद्दीकी (55) पेशे से ट्रांसपोर्टर थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम करीब चार बजे वह घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे थे। मोबाइल, पर्स आदि घर पर ही छोड़ गए थे। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे कल्याण अपार्टमेंट के पीछे नाले के पास खिजिर का शव पड़ा मिला। डीसीपी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। मौके से खिजिर की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। फिलहाल खुदकुशी करने की अधिक आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि कितनी गोलियां लगी हैं क्योंकि रिवाल्वर में दो खोखे मिले हैं। अगर दो गोलियां लगी हैं तो हत्या की संभावना बढ़ जाएगी। उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed