फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing stork found at home guard's house

Lucknow News: होमगार्ड के घर मिला लापता सारस, पक्षी विहार में फिर छोड़ा

Fri, 24 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missing stork found at home guard's house
होमगार्ड सतीश के घर पहुंचे समसपुर पक्षी विहार के वन दरोगा व अन्य लोग सारस को देखते हुए।
सलोन (रायबरेली)। समसपुर पक्षी विहार से लापता हुआ सारस बुधवार देर रात पांच किलोमीटर दूर विसइया गांव निवासी होमगार्ड सतीश कुमार के घर से मिल गया। गांव के पास कुत्तों के झुुंड से सारस को घिरा देख होमगार्ड का छोटा भाई दिनेश किसी तरह बचाकर उसे घर ले आया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सारस को फिर से समसपुर पक्षी विहार में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जामो क्षेत्र के मंडखा गांव उस समय चर्चा में आ गया, जब यहां के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दोनों की दोस्ती देखने आरिफ के गांव पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आरिफ से मिलने के बाद वन विभाग की टीम अमेठी पहुंची। स्वच्छ वातावरण का हवाला देकर टीम ने सारस को मंगलवार को समसपुर पक्षी विहार में लाकर छोड़ दिया था। बुधवार शाम करीब चार बजे सारस दिखाई नहीं दिया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन

होमगार्ड सतीश ने बताया कि यदि उसका छोटा भाई कुत्तों के झुंड से सारस को न बचाता तो उसकी जान चली जाती। सतीश ने बताया कि सारस को मैगी, रोटी और चावल खिलाया गया। पक्षी विहार से विसइया गांव करीब पांच किलोमीटर दूर है। सूचना पाकर बुधवार देर रात पक्षी विहार के वन दरोगा सुशील कुमार की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गांव गई और सारस को साथ ले आई। वन क्षेत्राधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि सारस पक्षी मिल गया है। उसे समसपुर पक्षी विहार में फिर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed