{"_id":"5d41f4b48ebc3e6d1c215acc","slug":"missing-child-met-on-city-station-lucknow-news-lko4739319117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ चार किशोर लापता, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ चार किशोर लापता, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। वजीरगंज के बासमंडी इलाके के एक ही मोहल्ले के चार किशोर मंगलवार शाम को संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पीड़ित परिवारों ने देर शाम को वजीरगंज थाने में जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सभी की तलाश शुरू की। वहीं बुधवार सुबह लापता किशोरों के परिवारीजनों ने एसएसपी कार्यालय पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। देर रात करीब दस बजे चारों किशोर वापस आ गये। पुलिस ने उनको सिटी स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया।
वजीरगंज के बासमंडी इलाके के निसार के बेटे इमरान (9) और अबरार (13) मंगलवार शाम से घर से लापता हैं। निसार के पड़ोस में रहने वाले मोहर्रम अली के बेटे शाहनवाज़ (10) और तौहीद (10) भी अपने घर से लापता हैं। ये चारों किशोर एक साथ घर से निकलकर डालीगंज पुल की ओर गए थे। उसके बाद सभी किशोर देर रात तक घर नहीं लौटे। पुलिस ने बताया कि परिवारीजनों ने चारों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे के मुताबिक, परिवारवालों की तहरीर कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चारों किशोरों की तस्वीर स्टेशन पर लगवा दी। बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चारों किशोर सिटी स्टेशन पर दिखे हैं। तत्काल पुलिस टीम सिटभ् स्टेशन पहुंची। वहां चारों किशोरों को बरामद किया। थाने लेकर पहुंची और पूछताछ शुरू किया। किशोरों ने बताया कि वह सिटी स्टेशन पर शाम को ट्रेन में पानी बेच रहे थे। इसी बीच ट्रेन चल दी। वह जब गोंडा पहुंचे तो गलती का अहसास हुआ। दूसरे दिन वहां शाम को पैसेंजर ट्रेन पकड़कर वापस आ गये। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी किशोरों को परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया है।