फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missed 10th class exam due to non-receipt of admit card

Lucknow News: प्रवेश पत्र न मिलने से छूटी 10वीं की परीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Missed 10th class exam due to non-receipt of admit card
लखनऊ। पारा स्थित स्वर्णिम पब्लिक स्कूल में 10वीं के छात्र गौरव गुप्ता यूपी बोर्ड की परीक्षा में नहीं बैठ सके। विद्यालय ने फीस जमा न करने से उनका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया। गौरव के पिता अविनाश गुप्ता ने उत्तर प्रदेश बाल आयोग सरंक्षण केंद्र में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

अभिनाश ने बताया कि उनका एक बेटा नौवीं और दूसरा 10वीं में स्वर्णिम पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर रहा है। आर्थिक तंगी की वजह से वह गौरव की सात महीने की फीस (45 हजार रुपये) जमा नहीं कर पाए। प्रधानाचार्य से कुछ महीने का समय देने का अनुरोध करते हुए बेटे को परीक्षा देने की अनुमति देने का आग्रह किया था। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी। प्रधानाचार्या मधुमिता मुखर्जी ने बताया कि गौरव की 60 हजार रुपये की फीस बाकी है। अभिभावक को स्कूल भी बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। छात्र का प्रवेश पत्र बना है या नहीं, इस संबंध में गजट देखने के बाद जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed