{"_id":"beafb645e628f9cc0f8f77437b21411b","slug":"miss-india-prachi-mishra-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी व हनी के साथ नजर आएगी प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनी व हनी के साथ नजर आएगी प्राची
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Aug 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस इंडिया 2012 प्राची मिश्रा अब हिंदी के अलावा साउथ फिल्मों में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
जनवरी में उनकी फिल्म ‘जालिम दिल्ली’ रिलीज होने जा रही है। इसमें वह यो यो हनी सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाएंगी।
शुक्रवार को राजधानी में मौजूद प्राची मिश्रा मीडिया से लखनऊ गोल्फ क्लब में रूबरू हुई।
उन्होंने बताया कि मिस इंडिया-अर्थ की शर्तों के चलते एक साल तक मैं फिल्म नहीं कर सकती थी। इसके बाद फिल्म साइन की। कुछ विज्ञापन भी कर रही हूं।
इसके अलावा कई एनजीओ के साथ समाज सेवा से भी जुड़ी हूं। ‘जालिम दिल्ली’ पूरी तरह मसाला फिल्म है।
इसमें हनी सिंह और सनी लियोनी पर एक गाना फिल्माया गया है। मेरा किरदार एक ग्लैमरस गुड़िया का होगा।
इसके अलावा अभी हाल ही में साउथ की दो फिल्में साइन की हैं। इस दौरान प्राची को राउंड टेबल इंडिया के लखनऊ चैप्टर का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया गया।
प्राची ने बताया कि वह संस्था के ‘शिक्षा के जरिये स्वतंत्रता अभियान’ से जुड़ी हैं।
इसमें संस्था बच्चों के लिए फंड जुटाकर स्कूल बनाने का काम करती है।
इसी क्रम में संस्था की ओर से शनिवार को गोमतीनगर के एक होटल में पनाश फैशन एक्सपो का आयोजन कर रही है।
इसमें देशभर के 60 से ज्यादा डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं। इससे होने वाली आय गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च की जाएगी।