{"_id":"5e8ee7d88ebc3e768a1b428c","slug":"mismanagement-creates-problem-in-lockdown-says-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सरकारी बदइंतजामी से टूटी सप्लाई चेन, चौतरफा हाहाकार: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सरकारी बदइंतजामी से टूटी सप्लाई चेन, चौतरफा हाहाकार: अखिलेश यादव
Thu, 09 Apr 2020 02:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर समेत कई जगह लॉकडाउन में सरकारी बदइंतजामी से बुरा हाल है। सप्लाई चेन टूटने से दूध-ब्रेड तक के लिए हाहाकार मचा है। कानपुर में क्वारंटीन में श्रमिकों के लिए खाने का इंतजाम नहीं है। नतीजतन कई दिन से भूखे श्रमिक सड़कों पर निकल आए।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी किए गए बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस टीम-11 का गठन किया है, उसकी सार्थकता नजर नहीं आ रही। जिम्मेदार लोगों को राहत कोष की पारदर्शिता की भी समीक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
आजमगढ़ में क्वारंटीन सेंटर पर सैनिटाइजर, मास्क, साफ-सफाई की कमी ने कोरोना पीड़ितों का खतरा दोगुना कर दिया है। कानपुर के डॉक्टर को एंबुलेंस की अनुपलब्धता, हैलेट अस्पताल में स्ट्रेचर तथा अन्य चिकित्सकीय सहायता के अभाव में अपना बेटा खोना पड़ा।
विज्ञापन
कन्नौज सांसद पर लगाएं रासुका
अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने सत्ता के अहंकार में घर पर खाने के पैकेट तुरंत न भिजवाने पर दो दर्जन गुर्गों के साथ तहसीलदार पर हमला बोल दिया। मुख्यमंत्री को आरोपी सांसद पर रासुका लगाना चाहिए।