{"_id":"6863b374c39c1e4cec0da32d","slug":"miscreants-attacked-kotwali-nagar-s-inspector-video-goes-viral-in-sultanpur-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बदमाशों ने किया कोतवाली नगर के दरोगा पर हमला, कहा - अभी तक नहीं हुई कार्रवाई, वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदमाशों ने किया कोतवाली नगर के दरोगा पर हमला, कहा - अभी तक नहीं हुई कार्रवाई, वायरल हो रहा वीडियो
Tue, 01 Jul 2025 03:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:41 PM IST
सार
सुल्तानपुर की नगर कोतवाली में एक दरोगा पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ दरोगा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली नगर के एक दरोगा पर रविवार रात घर जाते समय सौरमऊ फ्लाईओवर के पास दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में घायल दरोगा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल दरोगा का आरोप है कि अभी तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मेडिकल कॉलेज में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित दरोगा हमले की घटना के बारे में बता रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक देवरिया जिले के बनकटा के प्रताप छापर निवासी श्रीराम मिश्र (59) हैं। जो कोतवाली नगर में तैनात हैं। क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह ने बताया कि श्रीराम मिश्र ने अवकाश ले लिया है। उन्होंने घटना के संबंध में विभाग को कोई लिखित व मौखिक सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन