{"_id":"5ac890634f1c1bc2618b6195","slug":"misbehave-with-lda-team-at-lucknow-modern-pathology-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी सेंटर सील करने पहुंचे एलडीए अफसरों से अभद्रता, निर्माण सील करने में लग गए कई घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथोलॉजी सेंटर सील करने पहुंचे एलडीए अफसरों से अभद्रता, निर्माण सील करने में लग गए कई घंटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Apr 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
सील किया गया पैथोलॉजी सेंटर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवासीय में कॉमर्शियल उपयोग के खिलाफ कार्रवाई करने निकली एलडीए की टीम शुक्रवार को मुश्किल में पड़ गई। लखनऊ में हुसड़िया चौराहे के पास एक भवन में चल रहा पैथोलॉजी सेंटर बंद कराते समय टीम के साथ अभद्रता की गई। विरोध के चलते टीम को निर्माण सील करने में तीन घंटे लग गए।
वीसी प्रभु एन सिंह के आदेश पर एलडीए टीम को हुसड़िया चौराहे के पास विनीतखंड में 1/4 भूखंड पर बने भवन में चल रहा पैथोलॉजी सेंटर बंद कराना था। एलडीए ने इस भवन को सील करने के लिए बीती नौ फरवरी को आदेश दिए थे। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर इसे सील करने के लिए 23 मार्च को दोबारा आदेश हुआ।
एलडीए के प्रवर्तन विभाग का कहना है कि सीलिंग के आदेश के बाद भी भवन में एक अप्रैल से पैथोलॉजी सेंटर शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को टीम भवन सील करने पहुंची तो पैथोलॉजी सेंटर में जांच के नमूने होने की बात कर विरोध शुरू कर दिया गया। स्टाफ के अलावा कुछ बाहरी लोग भी आ गए।
विज्ञापन
टीम को धमकी देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद टीम ने नमूना हटाने के लिए कहा, लेकिन लोग कार्रवाई रोकने के लिए अड़े रहे। विरोध के चलते करीब दो बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम पांच बजे पूरी हो सकी। तीन दिन से चल रहे अभियान में आवासीय में कॉमर्शियल उपयोग पर एलडीए ने अब तक पांच भवन सील किए हैं।