फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minorities got more loan of Rs 7000 crore this year banks were kind and number of beneficiarie increased In up

UP: अल्पसंख्यकों को इस साल मिला 7000 करोड़ का ज्यादा लोन, बैंक हुए मेहरबान तो बढ़ी लाभार्थियों की संख्या

Thu, 21 Dec 2023 09:46 AM IST
शाहरुख खान अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Dec 2023 09:46 AM IST
सार

पिछले साल सितंबर में इन जिलों में 39605 अल्पसंख्यकों ने 776 करोड़ रुपये का लोन विभिन्न मदों में लिया था। इस साल सितंबर तक लोन लेने वाले अल्पसंख्यक 13.66 लाख हो गए। उन्होंने 23,518 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन बैंकों से लिया। यानी केवल एक साल में इन जिलों में लोन लेने वाले अल्पसंख्यकों की संख्या 13.26 लाख बढ़ गई। जो 35 गुना से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
Minorities got more loan of Rs 7000 crore this year banks were kind and number of beneficiarie increased In up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जो बैंक पहले प्रदेश के अल्पसंख्यकों को कर्ज देने से कतराते थे उन्होंने अब अपने दरवाजे खोल दिए हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले एक वर्ष में सात हजार करोड़ रुपये ज्यादा लोन अल्पसंख्यकों को दिया गया है। इसी अवधि में लोन लेने वाले अल्पसंख्यकों की संख्या लगभग 18 लाख बढ़ गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य स्तरीय बैंक समिति ने आरबीआई और शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसमें बताया गया है कि प्रदेश में 21 जिले अल्पसंख्यक बहुल के रूप में चिह्नित हैं। इनमें लोन लेने वाले अल्पसंख्यकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में इन जिलों में 39605 अल्पसंख्यकों ने 776 करोड़ रुपये का लोन विभिन्न मदों में लिया था। इस साल सितंबर तक लोन लेने वाले अल्पसंख्यक 13.66 लाख हो गए। उन्होंने 23,518 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन बैंकों से लिया। यानी केवल एक साल में इन जिलों में लोन लेने वाले अल्पसंख्यकों की संख्या 13.26 लाख बढ़ गई। जो 35 गुना से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक बहुल जिले
बदायूं, बाागपत, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर।
 

अन्य जिलों में भी बैंक उदार
लोन रिकाॅर्ड अच्छा होने का असर यह पड़ा है कि पिछले साल सितंबर में यूपी में जहां 19.27 लाख अल्पसंख्यकों ने 33 हजार करोड़ का लोन लिया था, वहीं इस बार 24.47 लाख अल्पसंख्यकों ने 40000 करोड़ रुपये का लोन लिया ।

इस वृद्धि के कारण
- यूपीआई व एप से भुगतान सुविधा
- जनधन योजना और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना
- सब्सिडी की रकम खातों में भेजना
- अल्पसंख्यक इलाकों में एटीएम की संख्या बढ़ना
- पीएम स्वनिधि योजना
- लोन चुकाने के बाद मिलने वाले लाभ
- नई पीढ़ी में शिक्षा जागरूकता, एजुकेशन लोन
- पीएम आवास योजना व होम लोन में तेजी
- बैंकों में पैसा जमा होने से आसानी से लोन मिलना
- आटो लोन में जबर्दस्त तेजी, ओडीओपी का फायदा

अल्पसंख्यक लोन के शीर्ष जिले
जिला            लाभार्थी राशि
मुरादाबाद 2.90 लाख 5471 करोड़
बरेली 2.65 लाख 2040 करोड़
बिजनौर 99452 1150 करोड़
सहारनपुर 86176 1552 करोड़
मेरठ             81280 1650 करोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed