{"_id":"5970511b4f1c1bde618b459b","slug":"minor-rapped-and-7-year-old-girl-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 साल के लड़के ने किया मासूम का रेप, विरोध करने पर मारकर झाड़ी में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 साल के लड़के ने किया मासूम का रेप, विरोध करने पर मारकर झाड़ी में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Jul 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एक किशोर ने बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही मासूम को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उसकी हत्या की और शव झाड़ी में फेंककर भाग निकला। मूसलाधार बारिश में ग्रामीणों को साथ लेकर पड़ताल में जुटी पुलिस ने आरोपी किशोर व उसके छोटे भाई को पकड़ा है।
इंस्पेक्टर बंथरा शिवशंकर सिंह ने बताया कि एक गांव में रहने वाली सात साल की बच्ची बुधवार शाम घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई। थोड़ी देर बाद बारिश शुरू होने पर परिवारीजनों ने
आसपास तलाश के साथ पुलिस को सूचना दी।
तहकीकात में पता चला कि पड़ोसी का 14 वर्षीय बेटा उसे आम तोड़ने के बहाने खेत की तरफ ले गया था। मूसलाधार बारिश में टॉर्च व ड्रेगन लाइट की मदद से बच्ची की तलाश के साथ पड़ोसी किशोर व उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

- फोटो : डेमो फोटो
इस बीच गांव के किनारे पर यूकेलिप्टस के पेड़ों के पास झाड़ियों में बच्ची का शव मिला। उसके कपड़े व्यवस्थित थे। गले पर खरोंच के निशान नजर आए। दुष्कर्म के विरोध पर बच्ची की हत्या का अंदेशा है। पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। किशोर व उसके भाई ने पूछताछ में मुंह दबाने की बात कुबूली, लेकिन दुष्कर्म से इन्कार करते रहे।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर को डॉक्टरों के पैनल से बच्ची का पोस्टमार्टम और उसकी वीडियोग्राफी कराने के
आदेश दिए गए हैं।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर को डॉक्टरों के पैनल से बच्ची का पोस्टमार्टम और उसकी वीडियोग्राफी कराने के
आदेश दिए गए हैं।