फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minor raped 5 years old child

हजरतगंज इलाके में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा गया

Sat, 03 Jul 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Minor raped 5 years old child
हजरतगंज इलाके में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग है। उसे बाल सुधारगृह भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, नदवा कॉलेज के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिला ने तहरीर दी कि उसकी पांच साल की मासूम बेटी के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7.30 बजे उसकी मासूम बेटी को 15 साल लड़का चॉकलेट दिलाने की बात कहकर ले गया और हलवासिया के एक मस्जिद के पास पहुंचा।
इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर बच्ची के साथ गंदा काम किया। किसी तरह मासूम घर पहुंची तो वारदात की जानकारी हुई।
देर रात को पीड़ित बच्ची को लेकर परिवारीजन हजरतगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने रात करीब 12.30 बजे मुकदमा दर्ज किया और बच्ची को क्वीन मैरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी मूलरूप से बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है। पूछताछ में उसने वारदात कुबूल ली। आरोपी नाबालिग था इसलिए उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed