फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minor bikerider hit a man in lucknow

तेज रफ्तार में बाइक लहरा रहे कक्षा आठ के छात्र ने ली टेलर की जान

Wed, 23 Nov 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Nov 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
minor bikerider hit a man in lucknow
अब्दुल हमीद - फोटो : amar ujala

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट कर नाबालिग ने टेलर अब्दुल हमीद (32) की सोमवार रात जान ले ली। लोगों ने स्टंटबाज को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से गुस्साए अब्दुल के परिवारीजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा किया। हत्थे चढ़े नाबालिग ने बताया वह निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। वह दोस्त की बाइक लेकर निकला था।

विज्ञापन


ठाकुरगंज इंस्पेक्टर समरबहादुर के मुताबिक सआदतगंज के हाता भीखम खां निवासी टेलर अब्दुल हमीद काम से सोमवार रात ठाकुरगंज के कोनेश्वर ढाल की तरफ पैदल आया था। इसी दौरान नाबालिग स्टंटबाज ने तेज रफ्तार में बाइक भगाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दी। 
विज्ञापन


इससे वह रोड पर औंधे मुंह गिर गया। बाइक सवार नाबालिग व उसका साथी जीशान भी रोड पर बाइक सहित गिरकर मामूली रूप से जख्मी हुए। भीड़ ने नाबालिग स्टंटबाज को दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस की मदद से जख्मी अब्दुल को ट्रॉमा भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

रात होते ही जुटता है बाइकरों का गैंग

minor bikerider hit a man in lucknow
crime scene - फोटो : crime scene demo

शहर में होने वाली स्टंटबाजी पर नकेल कसने पर पुलिस पूरी तरह से नाकाम है। रात होते ही लोहिया पथ, सहारा शहर की रोड बाइकरों के लिए रेसिंग ट्रैक में तब्दील हो जाती है। यहां चमचमाती बाइक से स्टंट करने वाले युवक बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। नाबालिग अपने दोस्त संग बाइक लेकर स्टंट के लिए निकला था तभी यह हादसा हो गया। 

हैरतअंगेज कारनामे करने में माहिर है नाबालिग 
हत्थे चढ़े नाबालिग का बाइक पर संतुलन देखते ही बनता था। तेज रफ्तार में भी वह स्टंट करने में माहिर है। जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ, उस पर भी उसे कई बार हवा में पहिया लहराते हुए देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed