फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister's son's clarification, a mistake was made, the pistol should not have been left like this

Lucknow News: मंत्री के बेटे की सफाई, गलती हो गई, पिस्तौल ऐसे नहीं छोड़नी चाहिए थी

Wed, 06 Sep 2023 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Minister's son's clarification, a mistake was made, the pistol should not have been left like this
लखनऊ। भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड के पांचवें दिन केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर से ठाकुरगंज थाने में मंगलवार देर रात दो घंटे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

उसने स्वीकारा कि पिस्तौल रखने में गलती की। इस तरह से पिस्तौल घर में नहीं छोड़नी चाहिए थी। उसने सफाई दी कि हत्या की साजिश में शामिल नहीं है। एसीपी चौक व इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने मंत्री के बेटे से 25 से अधिक सवाल किए।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे को ठाकुरगंज पुलिस ने विनय हत्याकांड में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। वह मंगलवार रात 8 बजे तीन साथियों के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद एसीपी चौक सुनील शर्मा व इंस्पेक्टर विकास राय ने पूछताछ शुरू की। पहला सवाल था कि पिस्टल को ऐसे क्यों छोड़ गए थे। इस पर विकास ने कहा कि यह बड़ी गलती हो गई।
पिस्तौल को घर पर सुरक्षित तरीके से रखना चाहिए था। तीन-चार और सवाल असलहे के बारे में किए। मामले में विकास के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। जांच अधिकारी ने बताया कि मंत्री के बेटे ने हत्या की साजिश से इनकार किया है।


विनय, अंकित व अजय गए थे एयरपोर्ट
विकास ने पुलिस को बताया कि वह 31 की शाम को दिल्ली के लिए निकला। एयरपोर्ट जा रहा था। उसे छोड़ने विनय श्रीवास्तव, अंकित और अजय भी गए थे। काफी देर तक साथ रहे। फ्लाइट का अनाउंसमेंट होते ही तीनों घर आ गए। उस रात किस बात पर विवाद हुआ और विनय को क्यों गोली मारी गई। इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं। वहीं, दुबग्गा थाने से पिस्तौल के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed