फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ministers get their portfolio in Uttar Pradesh.

योगी सरकार में विभागों का बंटवारा: सीएम ने गृह अपने पास रखा, ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य, जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी मिला

Tue, 29 Mar 2022 12:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Mar 2022 12:49 AM IST
सार

यूपी में शपथग्रहण के तीन दिन बाद मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Ministers get their portfolio in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में शपथ ग्रहण के तीसरे दिन मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह, नियुक्ति, कार्मिक, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन और राजस्व सहित कुल 34 विभाग रहेंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम और राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले नौकरशाह से कैबिनेट मंत्री बने अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग आवंटित किया गया है। जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है।

अपना दल के नेता आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद को मत्स्य विभाग दिया गया है। योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग दिया गया है। जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश सचान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्रोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 
 
नाम मंत्रालय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री) गृह, नियुक्ति, कार्मिक, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति,  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व  एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन,  सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उप्र पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग।
केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री) ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण।
ब्रजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री) चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
कैबिनेट मंत्री  
सुरेश खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य।
सूर्य प्रताप शाही कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण।
बेबी रानी मौर्य महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
लक्ष्मी नारायण चौधरी गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
धर्मपाल सिंह पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा।
नंद गोपाल नंदी औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई तथा निवेश प्रोत्साहन।
भूपेंद्र चौधरी पंचायती राज
अनिल राजभर श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय।
जितिन प्रसाद लोक निर्माण
राकेश सचान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग।
अरविंद कुमार शर्मा नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत।
योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी।
आशीष पटेल प्रविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप।
संजय निषाद मत्स्य
राज्यमंत्री  
मयंकेश्वर सिंह संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
दिनेश खटीक जल शक्ति
संजीव गोंड समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
बलदेव सिंह औलख कृषि, कृषि शिक्षा तथा कृषि अनुसंधान
अजीत पाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
जसवंत सैनी संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास विभाग
रामकेश निषाद जल शक्ति विभाग
मनोहर लाल मन्नू कोरी श्रम एवं सेवायोजन विभाग
संजय गंगवार  गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग
बृजेश सिंह लोक निर्माण विभाग
केपी मलिक वन, पर्यावरण, जन्त उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
सुरेश शाही कारागार
सोमेंद्र तोमर ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग
अनूप प्रधान वाल्मीकि राजस्व विभाग
प्रतिभा शुक्ला महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
राकेश राठौर गुरु नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग
रजनी तिवारी उच्च शिक्षा विभाग
सतीश शर्मा खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग
दानिश आजाद अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
विजय लक्ष्मी गौतम ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभिनियंत्रण विभाग
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  
नितिन अग्रवाल आबकारी और मद्य निषेध
कपिल देव अग्रवाल  व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास
रवींद्र जायसवाल स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन
संदीप सिंह बेसिक शिक्षा
गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा
गिरीश चंद यादव खेल एवं युवा कल्याण
धर्मवीर प्रजापति कारागार एवं होमगार्ड
असीम अरुण  समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति
जयंत प्रताप सिंह राठौर सहकारिता
दयाशंकर सिंह परिवहन
नरेंद्र कश्यप  पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण
दिनेश प्रताप सिंह उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात
अरुण कुमार सक्सेना वन एव पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
दयाशंकर मिश्र 'दयालु' आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
नोट: योगी 2.0 में दो उप मुख्यमंत्री सहित 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed