फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ministers and mla who lost election will be adjusted in party and government.

यूपी: संगठन और सरकार में समायोजित होंगे चुनाव में हारे मंत्री-विधायक

Wed, 23 Mar 2022 11:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Mar 2022 11:06 AM IST
सार

भाजपा ने पार्टी नेताओं का हौसला बनाए रखने की योजना बनाई है। संगठन के पदाधिकारियों को भी विधान परिषद, राज्यसभा, निगमों, आयोगों व बोर्डों में समायोजित किया जाएगा। उधर, चुनाव हारे हुए लोगों को भी सरकार व संगठन में समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
ministers and mla who lost election will be adjusted in party and government.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में कड़े मुकाबले में चुनाव हारे पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के दिग्गज नेताओं को अब भाजपा संगठन और सरकार में समायोजित किया जाएगा। पार्टी ने अपने नेताओं का हौसला बनाए रखने के लिए उन्हें किसी न किसी रूप में सम्मान देकर उनका क्षेत्र व समाज में उपयोग करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सुरेश राणा, राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, डॉ. सतीश द्विवेदी, आनंद स्वरूप शुक्ला, छत्रपाल गंगवार, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व लाखन सिंह राजपूत चुनाव हार गए हैं। इसी तरह विधायक रहे संगीत सोम, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नरेश सैनी, हरिओम यादव और रामवीर उपाध्याय सहित अन्य दिग्गज भी चुनाव हारे हैं। प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई भी चुनाव हारे है। पार्टी का मानना है कि त्रिकोणीय मुकाबले या जातीय समीकरण में ये प्रमुख चेहरे भले ही चुनाव हार गए, लेकिन उनका अपने समाज और क्षेत्र में प्रभुत्व है। इसका उपयोग करने के लिए उन्हें संगठन, राज्यसभा, निगम, आयोग और बोर्ड में जगह दी जाएगी। इनमें से कुछ नेताओं को विधान परिषद भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


सभी दिग्गजों का होगा समायोजन
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों पर मनोनयन और विधानपरिषद की 13 सीटों पर चुनाव इसी साल होना है। फरवरी 2023 में स्नातक और शिक्षक क्षेत्र की पांच सीटों के भी चुनाव हैं। परिषद की इन सीटों पर पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी समायोजित कर दिए जाएंगे। स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में भी पार्टी ने करीब 25 सीटों पर पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed