फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister totaram gives clarification in booth capturing matter

बूथ कैप्चरिंग में फंसने के बाद ये बोले सपा नेता तोताराम...

Sun, 18 Oct 2015 01:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
minister totaram gives clarification in booth capturing matter

बूथ कैप्चरिंग मामले में फंसे यूपी के सपा नेता तोताराम ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि उन पर लगाया जा रहा आरोप सरासर गलत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं बूथ पर गया ही नहीं था। वीडियो में जो व्यक्ति है वह कुर्ता-पायजामा पहने हैं जबकि मैंने स्टूडेंट लाइफ के बाद से कुर्ता-पायजामा नहीं पहना। मंत्री ने कहा कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं।
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक ग्रामीणों ने तोताराम के इस बयान को गलत बताया है। उन्होंने मंत्री के बूथ पर जाने की पुष्टि की है।

बता दें कि एक वीडियो के वायरल होने के बाद पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम सुर्खियों में हैं। तोताराम का 13 अक्तूबर को हुए पंचायत चुनाव में एक बूथ को कैप्चर करने का शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता को लेते निर्वाचन आयोग ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को तलब किया था। इसके बाद डीएम चंद्रपाल सिंह ने तोताराम पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed