{"_id":"69d1eabc4f8c69bf1b0dbada","slug":"minister-suresh-khanna-find-negligence-in-sanitation-in-lucknow-fine-imposed-directives-issued-for-salary-cuts-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महापौर के साथ सड़क पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना, सफाई में मिली लापरवाही; लगा जुर्माना, वेतन कटौती के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महापौर के साथ सड़क पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना, सफाई में मिली लापरवाही; लगा जुर्माना, वेतन कटौती के निर्देश
Sun, 05 Apr 2026 10:23 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:23 AM IST
सार
महापौर के साथ मंत्री सुरेश खन्ना राजधानी की सड़कों पर घूमे। उन्हें सफाई में लापरवाही मिली। जिम्मेदारों पर जुर्माना लगा। साथ ही वेतन कटौती के निर्देश दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
महापौर के साथ सड़क पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार सुबह महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। भूतनाथ, इंदिरानगर और इस्माइलगंज जैसे क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों के वेतन कटौती, निलंबन और कार्यदायी संस्थाओं पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुबह सात बजे मैथिलीशरण गुप्त वार्ड स्थित भूतनाथ मार्केट के निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में अनियमितता की शिकायत की। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Trending Videos
महापौर के साथ सड़क पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया
मार्केट के पीछे कॉलोनी में गंदगी देख उन्होंने एसएफआई संचिता मिश्रा का दो दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। साथ ही, बीट इंचार्ज दयाराम को तत्काल निलंबित कर दिया और कार्यदायी संस्था मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।वहीं, इंदिरानगर वार्ड और अरविंदो पार्क के पीछे गलियों में सड़क पर कूड़ा बिखरा मिलने पर प्रभारी मंत्री और महापौर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। लखनऊ स्वच्छता अभियान संस्था पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोंका। वहीं, बीट इंचार्ज राम मनोज के तीन दिन और एसएफआई रूपेंद्र भास्कर के दो दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महापौर के साथ सड़क पर उतरे मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
