फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Siddharthanath Singh discusses increasing investment in UP with ambassadors of five countries and members of European Business Group

यूरोप के निवेशकों को भाए यूपी के सुधार, निवेश की जताई इच्छा, यूरोपियन यूनियन डेस्क बनाने का दिया सुझाव

Sat, 09 May 2020 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 May 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Minister Siddharthanath Singh discusses increasing investment in UP with ambassadors of five countries and members of European Business Group
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
कोरोना संकट के दौरान यूपी में औद्योगिक प्रगति के लिए उठाए जा रहे कदम यूरोपियन यूनियन (ईयू) के उद्यमियों और प्रतिनिधियों को भी रास आ रहे हैं। यही वजह है कि वे यहां निवेश के इच्छुक हैं। एमएसएमई, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ हुई बातचीत में यूरोपियन बिजिनेस ग्रुप के सदस्यों ने सुधारों के लिहाज से यूपी को आगे बढ़ता हुआ राज्य बताया। 
विज्ञापन


डेनमार्क ने टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और एचपी ने थ्रीडी प्रिंटिंग सेक्टर में निवेश की इच्छा जताई। निवेश के लिए यूपी में यूरोपियन यूनियन डेस्क भी बनाने का सुझाव आया। सिंह ने निवेशकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को इटली, बेल्जियम व डेनमार्क समेत पांच देशों के राजदूतों और यूरोपियन बिजिनेस ग्रुप के 74 सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने निवेश के इच्छुक इन उद्यमियों को यूपी की विशिष्टताएं बताईं और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में विश्वस्तरीय जेवर एयरपोर्ट के निर्माण साथ ही छोटे एयरपोर्ट विकसित करने का काम किया जा रहा है। औद्योगीकरण के लिहाज से इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक और फार्मास्युटिकल्स पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। 

एमएसएमई मंत्री ने कहा कि निवेश बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। पूर्व में अमेरिका, जापान और कोरिया के उद्यमियों के साथ संवाद किया गया। सिंह ने कहा कि चीन से उद्योगों का जो पलायन हो रहा है, उनको उत्तर प्रदेश में लाने पर विशेष जोर है। 

उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी तरफ से आए सुझावों पर शीघ्र से अमल किया जाएगा। इस अवसर पर डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने उत्तर प्रदेश में एमएसएमई के टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के लिए डेनमार्क की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के साथ एमओयू करने का सुझाव दिया। एचपी इंडिया सेल्स के प्रतिनिधि ने यूपी में 3-डी प्रिंटिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की इच्छा जताई। 

यूरोपियन बिजनेस ग्रुप के सभी सदस्यों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्रम सुधारों के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सुधारों की दृष्टि से एक बढ़ता हुआ राज्य है। यूरोपियन बिजनेस के अध्यक्ष ने यूरोप के उद्यमियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश में यूरोपियन यूनियन की एक डेस्क बनाने का सुझाव दिया। 
 

उन्होंने कहा कि इससे निवेशकों में अच्छा संदेश जाएगा। इनके अलावा डोमिनोज कंपनी के प्रतिनिधि अजय खन्ना ने डोमिनोज के पिज्जा की उत्तर प्रदेश के और शहरों में होम डिलीवरी बढ़ाने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने एकमत से कहा कि निवेश करते समय एसजीएसटी की समस्या सामने आती है। इसके लिए कैपिटल सब्सिडी की सुविधा निवेशकों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 

वेबिनार में कोकाकोला, डाउ केमिकल इंटरनेशल प्रा.लि., आईबीएम इंडिया, केपीएमजी इंडिया, माइक्रोसाफ्ट कॉर्पोरेशन, पैनासॉनिक इंडिया, पेप्सिको, रेडबुल आदि जानी-मानी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed