फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Sandeep Singh honored teachers, students and officers who did good work In Lucknow

शिक्षक...छात्र और अधिकारी सम्मानित: मंत्री संदीप सिंह बोले-नए प्रयोग करें शिक्षक, बच्चों की जिज्ञासा करें शांत

Sat, 14 Dec 2024 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 02:35 PM IST
सार

लखनऊ में शिक्षक, छात्र और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक नए प्रयोग करें। बच्चों की जिज्ञासा शांत करें।

विज्ञापन
Minister Sandeep Singh honored teachers, students and officers who did good work In Lucknow
बच्चों से बात करके बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने अच्छा काम करने वाले शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने शिक्षकों से कहा कि वह नए प्रयोग करने पर जोर दें। हर साल का नया लक्ष्य तय करें और तकनीकी का बेहतर प्रयोग कर विद्यार्थियों को पढाएं। बच्चों के हर सवाल का जवाब दे। नहीं आता तो खोजकर बताएं लेकिन बच्चों को दिग्भ्रमित न करें।

विज्ञापन

अब विद्यालयों की छवि बदली है

उन्होंने कहा कि बीते सात सालों में परिषदीय स्कूलों की तस्वीर बदली है। पहले यहां नियमित कक्षाएं नहीं लगती थी। अच्छी पढ़ाई नहीं होती थी। अब विद्यालयों की छवि बदली है। आज हमारे विद्यालय कांवेंट, अंग्रेजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर पांच नए माड्यूल और किसलय और समझ की पुस्तक का विमोचन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में संसाधनों की कमी नहीं

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एमकेएस सुंदरम ने कहा कि अब स्कूलों में संसाधनों की कमी नहीं है। प्रत्येक शिक्षक अपने विद्यालय को आदर्श स्कूल बनाए। कार्यक्रम में सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आईवीएस राव ने कहा कि यूपी अब स्कूली शिक्षा में दूसरे प्रदेशों के लिए मार्गदर्शक बनकर उभरा है। कार्यक्रम में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा आदि अधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed