{"_id":"5d8cd6488ebc3e93be6340e5","slug":"minister-of-state-swati-singh-address-an-assembly-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में महिलाएं अब अबला नहीं, सबला हैं: राज्यमंत्री स्वाती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में महिलाएं अब अबला नहीं, सबला हैं: राज्यमंत्री स्वाती सिंह
Thu, 26 Sep 2019 08:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं अब अबला नहीं, सबला हैं। अपराधी जेलों में बंद हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी व राज्य की योगी सरकार कौशल विकास योजना, सुकन्या समृद्घि योजना के माध्यम से उनके जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने ये बातें बलहा विधानसभा उपचुनाव में महिलाओं को एकजुट करने के लिए भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा बहराइच के बोझिया मंडी परिसर में आयोजित सम्मेलन में कही। राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया और ऐसी योजनाएं बनाई जिससे महिलाओं का जीवन आसान हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए शौचालय व आवास उपलब्ध करवाकर उनके जीवन स्तर को उठाया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर से महिलाओं का जीवन आसान हुआ है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था नियंत्रण में आई है। अपराधी व गुंडे जेलों में बंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, पत्रकारों के आवास और शौचालय में हुए भ्रष्टाचार के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जायेगा। जांच करवाकर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
सम्मेलन को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला महामंत्री उर्मिला शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुत्ता, विधानसभा संयोजक योगेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिला महामंत्री मंजू गुत्ता, मंडल अध्यक्ष उर्रा मुन्नी निषाद आदि ने संबोधित किया।