फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Dharampal said UP ranks first in country in milk production 387 lakh metric tonnes produced annually

UP: 'दुग्ध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर यूपी...' पशुधन मंत्री बोले- अखिलेश को गाय के गोबर से आती थी बदबू

Tue, 09 Sep 2025 08:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 08:43 AM IST
सार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यूपी दुग्ध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। सालाना 387 लाख मीट्रिक टन दुग्ध का उत्पादन हो रहा है। प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में विभाग का अहम योगदान है। 

विज्ञापन
Minister Dharampal said UP ranks first in country in milk production 387 lakh metric tonnes produced annually
कार्यशाला को संबोधित करते पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि यूपी सरकार दुग्ध क्षेत्र में निवेश को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सालाना लगभग 387 लाख मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ देश में प्रथम स्थान पर है, जो देश के कुल दुग्ध उत्पादन का करीब 16 प्रतिशत है। मंत्री सोमवार को स्थानीय होटल में डेयरी उद्योग विकास एवं संभावनाएं विषयक निवेशक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नए दुग्ध क्षेत्र विकास व दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत उत्पादन, प्रसंस्करण व विपणन से संबंधित कई सुधार किए गए हैं। इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को अनुकूल वातावरण, टैक्स छूट, अनुदान व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में दुग्ध विकास विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन


कार्यशाला में प्रमुख सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास अमित कुमार घोष, निवेशक कार्यशाला में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सीनियर मैनेजर आलोक प्रताप सिंह, आनंदा डेयरी के सीनियर मैनेजर विनय शर्मा, महान मिल्क फूड की सीनियर मैनेजर सार्थिका जायसवाल, मधुसूदन मिल्क के मैनेजर मार्केटिंग अयोध्या प्रसाद शुक्ला, बनासकांठा मिल्क यूनियन (अमूल डेयरी) की ओर से कैलाश ओझा, जायडस वेलनेस डेयरी की ओर से सीनियर मैनेजर डॉ. प्रवीण पाटिल आदि ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के पूर्व सीएम को गाय के गोबर से आती थी बदबू

कार्यक्रम में पशुधन मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साधा। बिना उनका नाम लिए हुए कहा कि सपा के पूर्व सीएम को गाय के गोबर से बदबू आती थी। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे चंदन की तरह मानते हैं। प्रवेश में निवेश का यह बेहतरीन समय है। सरकार उद्यमियों को सुरक्षा भी दे रही है और सहयोग भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed