फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Brajesh Pathak inagurated many facilities

कानून मंत्री ने अमीनाबाद फायर स्टेशन समेत कई सुविधाओं का किया लोकार्पण, व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

Tue, 03 Aug 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Minister Brajesh Pathak inagurated many facilities
अमीनाबाद के फायर स्टेशन का सोमवार को प्रदेश के विधायी एवं न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक ने औपचारिक रूप से लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्यापारी नेताओं ने उनका स्वागत करने के साथ ही अमीनाबाद बाजार की पार्किंग, विद्युत आपूर्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए। इस पर कानून मंत्री ने आश्वासन दिया है। कहा कि व्यापारियों की समस्याएं दूर करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध हैं।
अमीनाबाद में फायर स्टेशन का निर्माण कराकर वहां दमकल के साथ दो अग्निशमन कर्मचारी तो काफी समय पहले तैनात कर दिए गए थे। मगर कुछ काम अधूरा रह जाने के चलते फायर स्टेशन का औपचारिक रूप से लोकार्पण नहीं हो सका था।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विधायी एवं न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक ने फायर स्टेशन के साथ ही 50.21 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनाबाद व्यापार संघर्ष समिति के अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, विनोद अग्रवाल, सुरेश छबलानी, उत्तम कपूर, प्रभु जालान, संजय कपूर, अजय रस्तोगी व संजय जेसवानी ने ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत किया।
व्यापारियों ने अमीनाबाद में पार्किंग, बिजली के तारों के मकड़जाल व अन्य समस्याओं के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति से कानून मंत्री को अवगत कराया। इस पर उन्होंने समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद मुकेश सिंह, रजनीश गुप्ता, रमेश तूफानी, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, दीपक सोनकर मौजूद रहे।
अमीनाबाद व्यापार संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने फायर स्टेशन के स्थापना पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दशकों से फायर स्टेशन की मांग चल रही थी। पिछली सरकारों के जनप्रतिनिधियों ने इसको लेकर वादे भी किए, पर ठोस कदम नहीं उठाए गए।

कई सुविधाओं का किया लोकार्पण
कानून मंत्री ने अमीनाबाद में अग्निशमन शेड के निर्माण कार्य के अलावा झाऊलाल बाजार में नाली व गली के कार्य, मकबरे के सामने से रस्तोगी स्टूडियो तक इंटरलॉकिंग व नाली के कार्य, मौलवीगंज वार्ड स्थित एसपी स्ट्रीट गौस नगर व पूर्वी बिरहाना में जल निकासी व फर्श के कार्य, मौलवीगंज वार्ड के अंतर्गत बजरंगबली वरदाना के बगल से सीसी सड़क का कार्य, नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास सबमर्सिबल बोरिंग व पानी की टंकी लगाने कार्य, बीएन वर्मा मार्ग पर सबमर्सिबल पंप, बोरिंग व पानी की टंकी लगाने का कार्य, मौलवीगंज वार्ड स्थित पूर्वी बिरहाना में सबमर्सिबल पंप, बोरिंग व पानी की टंकी लगाने का कार्य समेत विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed