{"_id":"5fd9eddf853d0f3cf432e939","slug":"minister-anil-rajbhar-reaches-bahraich-says-farmers-satisfied-with-govt-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं से परेशान नहीं है किसान, यह आंदोलन प्रायोजित है: प्रभारी मंत्री अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं से परेशान नहीं है किसान, यह आंदोलन प्रायोजित है: प्रभारी मंत्री अनिल राजभर
Wed, 16 Dec 2020 04:52 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 16 Dec 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
बहराइच पहुंचे अनिल राजभर
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर बुधवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से प्रभारी मंत्री ने वार्ता की। वार्ता के दौरान मंत्री राजभर ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसान के हित में योजनाएं चला रही हैं।
विज्ञापन
किसान कहीं भी सरकार की योजनाओं से परेशान नहीं है, न ही आंदोलन कर रहा है। यह आंदोलन प्रायोजित है। यह कुछ पार्टियों की ओर से किसानों को मोहरा बनाकर कराया जा रहा है, जबकि किसानों को भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री एमएसपी के बारे में समझा रहे हैं। किसान सरकार की बातों को समझ भी रहे हैं।
विज्ञापन