{"_id":"67ddcd6be0c3f32ea60952e0","slug":"minister-angry-over-encroachment-and-dirt-cut-the-salary-of-zonal-officer-and-sanitation-inspector-lucknow-news-c-13-knp1050-1123662-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अतिक्रमण और गंदगी पर मंत्री नाराज, जोनल अफसर और सफाई निरीक्षक का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अतिक्रमण और गंदगी पर मंत्री नाराज, जोनल अफसर और सफाई निरीक्षक का काटा वेतन
विज्ञापन
लखनऊ। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार सुबह नरही इलाके में गंदगी और अतिक्रमण देखकर नाराज हो गए। उन्होंने जोनल अफसर व सफाई निरीक्षक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम ने जोन एक के जोनल अफसर राजेश वर्मा और सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के साथ ही दोनों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। क्षेत्र में सफाई के लिए तैनात कार्यदायी संस्था वर्षा इंटरप्राइजेज पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार सुबह चार वार्डों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह जोन एक में आने वाले हजरतगंज के रामतीरथ वार्ड में गए। यहां चोक नालियां, गंदगी और अतिक्रमण देखकर वह नाराज हुए। स्थानीय लोगाें ने भी इसकी शिकायत की। इस पर नगर निगम की टीम ने जब कार्रवाई शुरू की तो अतिक्रमण करने वाले टीम से भिड़ गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने शांत कराया।
इसके बाद मंत्री महात्मागांधी जियामाऊ वार्ड में पहुंचे। यहां सड़क पर एक व्यक्ति ने निर्माण सामग्री डाल रखी थी। जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। इस पर टीम ने कार्रवाई शुरू की तो यहां भी विरोध हो गया। इस बीच एक व्यक्ति गंदा पानी लेकर पहुंचा। हालांकि, तब तक मंत्री आगे निकल चुके थे। लोगाें ने बताया कि जिस व्यक्ति की निर्माण सामग्री पड़ी है, वही पानी को गंदा बताने के लिए उसमें काॅफी पाउडर मिलाकर लाया था। यहां पर कुछ लोगों ने मंत्री को बताया कि इलाके में सीवर लाइन नहीं है, जिस पर नगर आयुक्त ने मंत्री को बताया कि सीवर लाइन का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के संयोजन सुनील मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
-- -
इस्माइलगंज में ज्यादातर कच्ची सड़कें
जियामऊ के बाद मंत्री अयोध्या रोड पर गोमती नगर वार्ड में मारुतिपुरम गए। यहां सफाई व्यवस्था ठीक मिली। लोगों ने रेलवे की जमीन के पास घरों में पानी भरने की समस्या बताई, जिस पर उन्होंने नाले की खोदाई के लिए सर्वे के लिए निर्देश दिए। इस्माइल गंज वार्ड द्वितीय में मुख्य मार्ग की सड़क का निर्माण कराने के साथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के भी निर्देश मंत्री ने दिए।