फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Angry on filth, LSA fined Rs 10 lakh

Lucknow News: गंदगी देख चढ़ा मंत्री का पारा, एलएसए पर 10 लाख रुपये जुर्माना

Sun, 19 Oct 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Minister Angry on filth, LSA fined Rs 10 lakh
निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 
लखनऊ। सफाई व्यवस्था की हकीकत जांचने के लिए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को शहर में जायजा लिया। कई इलाकों में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। अव्यवस्थाओं पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। नगर आयुक्त को जोन तीन में कार्यरत कंपनी एलएसए (लखनऊ स्वच्छता अभियान) पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुरेश खन्ना ने अमीनाबाद में घंटाघर पार्क परिसर में सफाई, पार्किंग व शौचालय की व्यवस्था पांच दिसंबर तक पूरी करने के लिए कहा। रकाबगंज आर्य समाज मंदिर रोड के किनारे कूड़ा दिखने पर नाराजगी जताते हुए नाइट स्वीपिंग व्यवस्था तत्काल लागू करने के लिए कहा। मंत्री ने जोन छह के चौपटिया में कालीचरण मार्केट के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा। डालीगंज से आईटी चौराहा मार्ग के निरीक्षण में कई जगह कूड़े के ढेर मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


राम-राम बैंक चौराहे पर मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने नालियों की नियमित सफाई न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने सफाई के साथ चीफ इंजीनियर सिविल को पुराने नाले का निर्माण जांचने के निर्देश दिए। राम-राम बैंक चौराहे से सचिवालय कॉलोनी जाने वाली सड़क पर जगह-जगह कूड़ा मिलने पर अधिकारियों को फटकार मिली। मंत्री ने मौके पर ही नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान पर जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश खन्ना ने विकासनगर में मिनी स्टेडियम के पास बने अस्थायी पड़ावघर को भी जांचा। स्थानीय लोगों ने इसे शिफ्ट करने की मांग रखी तो मंत्री ने नगर आयुक्त को नई जगह तलाशने के लिए कहा। दो घंटे तक चले निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि त्योहार पर शहर की सफाई व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहाकि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में नागरिकों को भी सहयोग करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार भी थे।

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सुरेश खन्ना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed