{"_id":"5d10a56d8ebc3e5e4b0ca539","slug":"mining-mafia-beaten-whole-family-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया ने पूरे परिवार को लोहे की रॉड व सरिया से जमकर पीटा, घर में रखा कैश भी लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खनन माफिया ने पूरे परिवार को लोहे की रॉड व सरिया से जमकर पीटा, घर में रखा कैश भी लूटा
Mon, 24 Jun 2019 04:33 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 24 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर के थहेली गांव में अवैध खनन की सूचना पुलिस को देने पर खनन माफियाओं ने कुनबे पर लोहे की रॉड व हॉकी से हमला कर दिया। हमले में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में भर्ती युवक की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। करौंदीकलां थाना क्षेत्र के थहेली गांव में पन्नालाल और बसंतलाल गोमती नदी से बालू का अवैध खनन करते हैं।
गांव के ही महेंद्र पुत्र अच्छेलाल ने अवैध खनन की सूचना एसओ करौंदीकलां मधुकांत मिश्र को दी थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए खनन बंद करा दिया था। इससे पन्नालाल और बसंतलाल की आमदनी बंद हो गई थी। खनन की सूचना देने पर पन्नालाल और बसंतलाल अपने साथियों के साथ बीते 21 जून की रात करीब आठ बजे महेंद्र के घर पर हमला बोल दिया।

Trending Videos
युवक ने तोड़ा दम
आरोपियों ने लोहे की रॉड व सरिया से महेंद्र, शिवकुमार, अच्छेलाल, मुनिराज, उर्मिला, अजोरा देवी, शकुंतला, आशा देवी, किरन, सरिता के साथ ही मीरा की जमकर पिटाई की। हमलावरों ने घर में रखा एक लाख रुपये भी लूट लिया था। चीख पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
रविवार की सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महेंद्र की मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष मधुकांत मिश्र ने बताया कि मृतक महेंद्र के चचेरे भाई सुभाष की तहरीर पर पन्नालाल, बसंतलाल, चरनजीत, रामकुबेर, मेड़ई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।