फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minimum temperature dropped below five degrees in Raebareli, cold made people miserable

Lucknow News: रायबरेली में पांच डिग्री के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, सर्दी ने किया बेहाल

Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped below five degrees in Raebareli, cold made people miserable
गर्म कपड़ों की खरीदारी करते लोग।
रायबरेली। सर्दी लगातार बढ़ रही है। इससे जनजीवन प्रभावित है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री गिर गया। इससे मुश्किलें बढ़ गईं। शीतलहर कम नहीं हो रही है। इससे आलू व सरसों की फसल पर असर पड़ रहा है। वहीं, अलाव की व्यवस्था न होने से निराश्रितों को रात काटना मुश्किल हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदान पर पड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को सर्दी के तेवर और तल्ख हो गए। न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट के चलते रात में सर्दी और कड़क हो गई। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन गलन बहुत अधिक रही। इस समय नमी 80 फीसदी के करीब है, जिससे गलन अधिक हो रही है। सर्दी से बचने के लिए तमाम जतन करने पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप दिखी, लेकिन धुंध गायब हो गई। पूरे दिन हवा चलने से सर्दी तकलीफदेह साबित हो रही है। अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। अभी राहत की संभावना कम है। कोहरा अगले कुछ दिनों में घना हो सकता है।
विज्ञापन


गर्म कपड़ों के बाजार में आई तेजी
सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी आ गई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे होजरी दुकानदार भी खुश हैं। दिसंबर में सर्दी कम पड़ने से होजरी और ऊनी कपड़ों की बिक्री करने वाले दुकानदार परेशान थे। हालांकि, अब सर्दी बढ़ने से पिछले तीन दिनों से शहर के कैपरगंज, छोटी बाजार, बड़ी बाजार, कचहरी रोड में दुकानों पर जैकेट, टोपी, स्वेटर की अधिक खरीद हो रही है। रिटेल बाजार में भी गर्म कपड़ों की सस्ते दाम में बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पांच दिन के तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
29 दिसंबर 19.7 11.8
30 दिसंबर 15.7 12.4
31 दिसंबर 14.8 12.2
1 जनवरी 15.4 10.1
2 जनवरी 15.6 4.9
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed