{"_id":"607d9788e5fe456baf14f385","slug":"minimum-one-week-medical-kit-given-to-patients-living-in-home-isolation-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने दिए निर्देश : होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दी जाए न्यूनतम एक सप्ताह की मेडिकल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने दिए निर्देश : होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दी जाए न्यूनतम एक सप्ताह की मेडिकल किट
Mon, 19 Apr 2021 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Apr 2021 08:52 PM IST
सार
कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को न्यूनतम एक सप्ताह का मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को न्यूनतम एक सप्ताह का मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने आला अधिकारियों को 108 एम्बुलेंस की आधी संख्या केवल कोविड के लिए डेडिकेट किए जाने के भी निर्देश जारी किए हैं। महामारी के विरुद्ध सरकार ने विशेष कार्ययोजना के तहत रणनीति तैयार कर सभी प्रकार की सेवाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने टीम 11 के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित कर तत्काल प्रभाव से उनको सभी सुविधाएं दी जाए। निगरानी समितियां पूरी सक्रियता से कार्य करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 द्वारा निगरानी समितियों के सदस्यों से उनके कार्यों के संबंध में फीडबैक लिया जाए इस बात को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
सरकारी और निजी प्रयोगशालाएं पूरी क्षमता के साथ करें कार्य
कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी प्रयोगशालाएं पूरी क्षमता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कोरोना की जांच को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और तेजी से जांच की संख्या में बढ़ाने के आदेश देते हुए सीएम ने कहा कि कोविड टेस्टिंग के लिए राज्य सरकार ने जो दरें तय की हैं उसके आधार पर कोरोना की जांच की जाए। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना जांचें की जाए इसको सुनिश्चित करने के आदेश सीएम ने अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन क्वालिटी कंट्रोल के साथ इन व्यवस्थाओं को लागू करें।
विज्ञापन