{"_id":"6528448767cbb7751c04c3b8","slug":"mini-stadium-raebareli-news-c-101-1-slko1030-5398-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: माधौपुर सुल्तान गांव में बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: माधौपुर सुल्तान गांव में बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम
Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के माधौपुर सुल्तान गांव में युवाओं को खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही भूमि का प्रस्ताव अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
स्टेडियम, ओपन जिम जैसी सुविधाए गांव स्तर तक पहुंचाने की जिले में कवायद चल रही है। इसके तहत ऊंचाहार क्षेत्र के माधौपुर सुल्तान गांव में मिनी स्टेडियम व ओपेन जिम बनाने की तैयारी है। स्टेडियम में क्रिकेट, बैडमिंटन, वालीबॉल, फुटबाॅल, कबड्डी, खो-खो खेलने का अभ्यास करने की खिलाड़ियों को सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ रनिंग ट्रैक बनाने की भी तैयारी है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने गांव में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन की जिला प्रशासन से मांग की है। जमीन की तलाश कर उसे स्टेडियम के नाम आवंटित कराने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और एसडीएम को भूमि की तलाश करने की जिम्मेदारी दी गई। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि मिनी स्टेडियम के लिए गांव में जमीन की पहचान कराई जा रही है। इस बारे में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है।