फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Millions of earthen lamps lit and patients adopted on the Prime Minister's birthday.

Lucknow News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जले लाखों दीये, मरीजों को लिया गोद

Fri, 18 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Millions of earthen lamps lit and patients adopted on the Prime Minister's birthday.
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर 65 एकड़ में फैले प्रेरणा स्थल में 3.50 लाख दिए जलाए गए। जलाने में 10 हजार छात्र-छात्राओं ने सहयोग किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और विश्वकर्मा पूजन की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश को विकसित भारत की संकल्पना की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने पीएम को नए भारत का शिल्पी बताया। कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ की जनता पीएम के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ खड़ी है। इस दौरान उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी निर्मल, विधान परिषद सदस्य डॉ. अविनाश सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अलावा एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार व अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जब दीये जलाए दिए गए तो कुछ समय के लिए राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बिजली को बंद किया गया। उसके बाद दीयों की रोशनी को नाजरा दिखा उसने सबको रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा लखनऊ महानगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में फल वितरित किए। इस अवसर पर रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया, जहां रक्तदानियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन सेवा और समर्पण की भावना के साथ किया गया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों को फल बांटे और रक्तदान शिविर में रक्तदानियों को सम्मानित किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के आरोग्य भवन में मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, विधायक नीरज बोरा, नटवर गोयल और उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रेशु भाटिया और अंजनी श्रीवास्तव ने मरीजों को फल बांटे। टीबी चिकित्सालय ठाकुरगंज में विधायक नीरज बोरा और प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने मरीजों से मुलाकात कर फल वितरित किए। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में विधायक राजेश्वर सिंह और मंत्री राजेश चौधरी, बलरामपुर चिकित्सालय में महामंत्री टिंकू सोनकर और अर्चना साहू ने फल वितरित किए। पूर्व विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इंदिरानगर और महानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी 110 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने हजरतगंज चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से इसका शुभारंभ किया।
पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से सभी आठ जोनों में आशीर्वाद के दीये भी जलाए गए। लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दीये जलाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने गोमती नदी की सफाई की। भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ घाट, लक्ष्मण मेला मैदान की सफाई की गई और एक पेड़ मां के नाम संकल्प के तहत पौधरोपण किया।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए गए दीये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed