{"_id":"5a059ae24f1c1bca678ba737","slug":"milkman-attacks-on-peon-to-get-his-buffalo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चपरासी को पीटकर ले गए 11 भैंसें, पुलिस से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी को पीटकर ले गए 11 भैंसें, पुलिस से मांगी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Nov 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
buffalo
नगर निगम के ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस से दबंग बृहस्पतिवार को 11 भैंस को जबरन बिना जुर्माना देकर निकाल ले गए। करीब 200 की संख्या मे पहुंचे डेयरी वालों ने पहले कांजी हाउस पर तैनात कर्मचारी को पकड़कर पीटा फिर चाबी छीनकर बंद अपनी भैंसें निकाल ले गए।
विज्ञापन
मामले में निगम कर्मचारी ने ठाकुरगंज थाने में सरकारी कार्य में बाधा, कर्मचारी को बंधक बनाकर चाबी छीनने, मारपीट करने और 11 भैंस की लूट का मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करने के साथ 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कांजी हाउस पर तैनात कर्मचारी इकबाल और पौंड मोहर्रिर धर्मदेव की ओर से दी तहरीर में कहा गया कि बुधवार को नगर निगम के कैटिल कैचिंग दस्ते ने फैजुल्लागंज प्रथम में बंधा रोड से 11 भैंस पकड़कर बंद की थीं। इसे लेकर निजाम पुत्र इसराज, शाहाबुद्दीन पुत्र इसराज और बलराम ने उसी शाम सात बजे कांजी हाउस पर आकर बवाल और कर्मचारियों से गाली-गलौज की थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी गई। इसके बाद वे चले गए पर बृहस्पतिवार को फिर वही लोग करीब 200 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और मारपीट कर कांजी हाउस से भैंस निकाल ले गए। मारपीट करने वाले कर्मचारी के 800 रुपए भी छीन ले गए।
Trending Videos
पुलिस की गई सुरक्षा की मांग
नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविंद राव ने बताया कि दबंग बुधवार से कर्मचारियों फोन पर धमका रहे थे। उसका मोबाइल नम्बर भी पुलिस को दिया गया है। मारपीट से कर्मचारी डर गए हैं। इकबाल को दबंगों ने पीटा भी है। इसको देखते हुए सुरक्षा की मांग पुलिस से की गई है।