फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milkipur by-election: CM Yogi will hold a big public meeting on January 24, responsibility given to many minis

मिल्कीपुर उपचुनाव: सीएम योगी 24 जनवरी को करेंगे बड़ी जनसभा, कई मंत्रियों और 40 विधायकों को दी गई जिम्मेदारी

Wed, 22 Jan 2025 07:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Jan 2025 07:11 AM IST
सार

Milkipur by-election: मिल्कीपुर उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के लिए 24 जनवरी को वोट मांगेंगे। सरकार के कई मंत्रियों को यहां चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
Milkipur by-election: CM Yogi will hold a big public meeting on January 24, responsibility given to many minis
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मिल्कीपुर के पूर्व विधायक व फैजाबाद से वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। हैरिंग्टनगंज के पलिया चौराहे पर सुबह दस बजे से जनसभा का आयोजन किया गया है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा का संयोजक पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा को बनाया गया है। एक दिन पहले ही यह तय किया गया था कि भाजपा के 40 विधायक डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। 

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए मंडल अध्यक्ष, प्रवासी और प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा में हर बूथ की सहभागिता होगी। इसके लिए जिले के पदाधिकारी लगातार बूथ के कार्यकताओं से संपर्क कर रहे हैं। अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जनसभा संयोजक पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने बताया कि जनसभा में सहभागिता के लिए बूथ और शक्ति केंद्रों पर बैठकें की जा रही हैं। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सभा स्थल पर टेंट, पेयजल, मंच साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, आवागमन के लिए सुलभ मार्ग, वाहनों की पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed