फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milkipur by-election: Akhilesh said BJP caused damage to society and politics necessary to remove from power

मिल्कीपुर उपचुनाव: 'भाजपा ने समाज और राजनीति को पहुंचाई क्षति...', अखिलेश यादव बोले- इसे सत्ता से हटाना जरूरी

Fri, 17 Jan 2025 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 11:02 PM IST
सार

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज और राजनीति को क्षति पहुंचाई है। इसे सत्ता से हटाना जरूरी है। 

विज्ञापन
Milkipur by-election: Akhilesh said BJP caused damage to society and politics necessary to remove from power
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गर्म है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ताधीश भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में रहने से लोकतंत्र को भारी नुकसान हुआ है। भाजपा ने समाज और राजनीति को बहुत क्षति पहुंचाई है। 

विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। वह भेदभाव की राजनीति करती है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य करती है। इसे सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्थक भी समझ गए हैं कि यह सरकार उनका नुकसान कर रही है। भाजपा की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, व्यापारी सभी निराश और दुखी हैं। यह सरकार लोगों का उत्पीड़न कर रही है। अन्याय, अत्याचार कर रही है।

विज्ञापन

लूट की नीति से हर वर्ग त्रस्त

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई नया निवेश नहीं दिखाई दे रहा है। पुराने कारखाने प्रदेश से बाहर चले जा रहे हैं। भाजपा की झूठ और लूट की नीति से हर वर्ग त्रस्त है। कानपुर समेत प्रदेश के कई शहरों के व्यवसायी अपना व्यवसाय बंद कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणा और वादा जमीन पर नहीं दिख रहा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के दस साल के कार्यकाल में कोई घोषणा और वादा जमीन पर नहीं दिख रहा है। भाजपा सरकार न गंगा मां की सफाई कर पाई, और न गायों की सेवा कर पाई। प्रदेश में प्रतिदिन 50 हजार गायें कट रही हैं। पूरी सरकार इस पर मौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed