{"_id":"69bb1513511bed1b33084976","slug":"milk-vendor-raped-a-teenager-lucknow-news-c-13-lko1070-1650987-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से दूध विक्रेता ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से दूध विक्रेता ने किया दुष्कर्म
Thu, 19 Mar 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। महिगवां इलाके में 16 मार्च की रात 14 वर्षीय दलित किशोरी से गांव के दूध विक्रेता बृजेश यादव ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारापीटा और धमकाया। मंगलवार को किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीपी बख्शी का तालाब ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 16 मार्च की रात करीब 11 बजे किशोरी घर से अकेले शौच के लिए निकली थी। बृजेश यादव ने अकेला देख उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को घसीटकर घर के पीछे सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई की। वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। घर पहुंचकर किशोरी ने सारी बात परिजनों को बताई। एसीपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भागा हुआ है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में लगी है।