फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milano and cafe hotel seal in Lucknow.

होटल सील: मकान का मानचित्र पास कराया और बना लिया होटल, यहीं पार्टी कर रहे थे मेजर की कार जलाने वाले दबंग

Tue, 10 Jan 2023 07:37 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Jan 2023 07:37 PM IST
सार

लखनऊ के गोमती नगर में जिस होटल में पार्टी कर रहे दबंगों ने मेजर की कार जला दी थी वो अवैध है। घर का नक्शा पास कर यहां होटल बना लिया गया था। इसे सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Milano and cafe hotel seal in Lucknow.
सील किया गया होटल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में  गोमतीनगर के विशालखंड में एलडीए ने मंगलवार को जिस होटल मिलानो एवं कैफे को सील किया उसका मानचित्र मकान का पास कराया गया था। मकान के मानचित्र पर होटल को बना लिया। एलडीए ने होटल  को सील करने के बाद प्रबंधक को नोटिस जारी कर 12 जनवरी को जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


जोनल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विशाल खंड में भूखंड संख्या 2/91 के 200 वर्ग मीटर पर यह व्यावसायिक परिसर दो मंजिल का है, और तीसरे मंजिल पर टीन शेड को डाला गया है। सीलिंग के दौरान जिम्मेदार नहीं मिले, जिसके कारण प्रबंधक के नाम से नोटिस होटल में देकर सूचना को चस्पा कर दिया गया है। 12 जनवरी को सुनवाई में कोई नहीं आएगा तो होटल को गिराने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। होटल को सील करने के बाद कोई मानचित्र पेश नहीं किया जा सका। जोनल अधिकारी ने बताया कि इस होटल में बज रहे डीजे का मेजर ने विरोध किया था तो उसकी कार को फूंक दिया गया था। कमिश्नरेट पुलिस ने बीते सोमवार को होटल की जांच कर अवैध होने पर सील करने के लिए एलडीए पत्र भेजा था।
विज्ञापन

(यहां पढ़ें पूरा मामला)
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें पूरी खबर - अवैध होटल में डीजे बंद कराया तो मेजर की कार फूंक दी, पांच गिरफ्तार, सील किया गया होटल


ये भी पढ़ें - लखनऊ के मशहूर जायकों का लुत्फ उठा सकेंगे रेल यात्री, लोकल फूड वेंडरों को पंजीकृत कर रहा आईआरसीटीसी

-
गोमतीनगर में ऐसे 75 होटल
होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना कि गोमतीनगर में ऐसे 75 होटल है, जो घरों में चल रहे हैं। ऐसे होटलों पर नाम के बोर्ड नहीं लगे, जिसमें ऑनलाइन कमरे बुक होते। ऐसे होटलों की जानकारी एलडीए के इलाकाई इंजीनियरों को भी है, मगर कार्रवाई करना तो दूर, नये होटल सरपरस्ती में बन रहे हैं। जिनके भी मानचित्र आवासीय हैं।     

मेजर की कार फूंकने वाले पांच गये जेल, एक की तलाश 
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक विशालखंड निवासी मेजर अभिजीत सिंह की कार फूंकने वाले पांच आरोपियों  प्रतापगढ़ के मेदनीगंज निवासी शिवम प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह व शुभम सिंह, जौनपुर के केराकत निवासी ऋषभ सिंह व रायबरेली के सलोन निवासी सौरभ श्रीवास्तव को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी राहुल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। 

यह था मामला 
विशालखंड निवासी मेजर अभिजीत सिंह के बेटे की तबियत खराब थी।  रविवार रात करीब साढे 11 बजे तक डीजे नहीं बंद हुआ तो होटल में जाकर डीजे बंद करने के लिए कहा तो कुछ देर में बंद करने का हवाला दिया। इस पर वापस घर आ गया। करीब 12 बजे तक गाना उसी तरह बजता रहा तो  पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने साइरन बजाया तो डीजे बंद कर दिया। पुलिस के जाते ही पांच मिनट बाद फिर से बजाने लगे।   थाने पर कॉल कर डीजे बंद कराने के लिए कहा तो पुलिस आई इस बात से नाराज  दो लोग आए और झगड़ने लगे। हालांकि पुलिस के वीडियो बनाने पर कुछ नहीं किया और डीजे बंद कर दिया। लेकिन करीब 3 बजे बाहर से शोरगुल सुनाई दिया तो देखा कार जल रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने मेजर अभिजीत की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed