फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Middle-aged man injured in fight dies

Lucknow News: मारपीट में जख्मी अधेड़ की मौत, मुकदमा दर्ज

Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in fight dies
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर मारपीट में सोमवार देर रात अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।दोनवा में बेचेलाल की बकरी सोमवार रात रामकिशन के खेत में चली गई थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हाे गया।
विज्ञापन

रामकिशन पक्ष की तरफ से बेचेलाल (50) के सिर पर लाठी से वार कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रात में उसे सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया। इलाज के बाद परिजन उसे अपने गांव ले आए फिर मारपीट की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मंगलवार को बेचेलाल की हालत खराब होने पर दोबारा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेचेलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मौत का समाचार मिलते ही गांव में तनाव हो गया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि सोमवार रात मारपीट की घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed