फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MHRD written a letter to cm akhilesh yadav.

पढ़िए, स्मृति ईरानी ने क्यों लिखा सीएम को पत्र

Wed, 10 Dec 2014 12:44 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव /अमर उजाला, लखनऊ।
शैलेंद्र श्रीवास्तव /अमर उजाला, लखनऊ। Updated Wed, 10 Dec 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
MHRD written a letter to cm akhilesh yadav.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय गुजरात की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी ‘तिथि भोजन’ योजना शुरू कराना चाहता है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों के जन्मदिन, अच्छे अंक आने, त्यौहार या फिर किसी खास आयोजन पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी विशेष पकवान जीमेंगे।

विज्ञापन


योजना से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी जोड़ा जा सकता है। इससे स्कूलों में पढ़ाई के बेहतर माहौल के साथ ही छात्रों-शिक्षकों तथा अभिभावकों के बीच अच्छे रिश्ते बनेंगे।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखते हुए प्रस्ताव भेजने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि गुजरात में मिड-डे-मील के साथ ही ‘तिथि भोजन’ योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत स्कूली बच्चों के जन्मदिन, विशेष दिवस, परीक्षा में छात्र-छात्राओं के अव्वल आने या त्यौहार पर तिथि भोज आयोजित होता है। इसमें बच्चों के लिए मीठा व नमकीन के साथ विशेष पकवान बनाए जाते हैं।

सीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगे सुझाव

MHRD written a letter to cm akhilesh yadav.

गुजरात में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई के बेहतर माहौल के साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी बढ़ी है। वहां पिछले साल ‘तिथि भोजन’ योजना में ऐसे आयोजनों पर 9.65 करोड़ रुपये खर्च हुए।

वहीं, यूपी में फिलहाल परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील योजना चलाई जा रही है। इसके तहत बच्चों को मध्याह्न भोजन देने की व्यवस्था है। इसके लिए दिनवार मेन्यू तय किया गया है।

मुख्यमंत्री ने मानव संसाधन विकास मंत्री के इस पत्र को बेसिक शिक्षा विभाग को परीक्षण के लिए भेजते हुए सुझाव मांगे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के सुझाव पर मुख्यमंत्री इस योजना को शुरू करने पर सहमति देंगे। इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को जवाब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed