फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro will come to kanpur after lucknow

लखनऊ के बाद कानपुर में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, पढ़िए इसका रूट...

Tue, 29 Dec 2015 11:50 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
metro will come to kanpur after lucknow

कानपुर मेट्रो के लिए लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पहला टेंडर जारी कर दिया है। यह टेंडर डिटेल डिजाइन कंसल्टेंट (डीडीसी) के लिए किया गया है।

विज्ञापन


30 करोड़ रुपये के इस पहले टेंडर के जरिये कानपुर में आईआईटी से नौबस्ता के बीच कॉरिडोर डिजाइन किया जाएगा। करीब 25 किमी के रूट में 16 किमी उपरिगामी और 9 किमी भूमिगत मेट्रो दौड़ाने का प्रस्ताव है। यह टेंडर एलएमआरसी की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

कुछ ऐसी होगी कानपुर की मेट्रो

metro will come to kanpur after lucknow

लखनऊ के बाद सबसे तेज काम कानपुर के लिए हो रहा है। वहां पहले फेज के लिए सिविल वर्क, आर्किटेक्चरल एंड इलेक्ट्रिकल व मेंटेनेंस के लिए डीडीसी का चयन किया जाना है। इस रूट में 14 एलिवेटेड स्टेशन और 8 भूमिगत स्टेशन होंगे।

चयनित कंसल्टेंट कंपनी मेट्रो स्टेशनों की डिजाइन बनाने के साथ ही कार मेंटेनेंस डिपो का भी काम करेगी। 15 जनवरी को प्री बिड होने के बाद 25 जनवरी को सुझावों को शामिल करते हुए 22 फरवरी को टेंडर ओपन कर एजेंसी का चयन किया जाएगा। वहीं, वाराणसी, मेरठ, आगरा में भी 25-25 किमी के कॉरिडोर बनाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed