फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro trial till charbagh ‌‌from end of february

बिछने लगी पटरी, जल्दी ही चारबाग तक पहुंचेगी मेट्रो

Sat, 28 Jan 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jan 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
metro trial till charbagh from end of february
डेमो - फोटो : amar ujala

एलएमआरसी ने नार्थ-साउथ कॉरिडोर के प्राथमिकता सेक्शन पर ट्रेन के ट्रायल को चारबाग तक कराने में रोड़ा बने मवैया स्पेशल स्पान का काम बुधवार को पूरा हो गया।

विज्ञापन


करीब चार महीने की देरी से चल रहे इस काम की वजह से ही एक दिसंबर से ट्रायल शुरू होने के बाद मेट्रो चारबाग नहीं पहुंच पाई थी। अब फरवरी में पटरी बिछने के बाद इसी महीने के अंतिम सप्ताह में ट्रेन चारबाग तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि 255 मीटर लंबे इस बैलेंस्ड कैंटीलीवर स्पेशल स्पान का काम पूरा हो गया। अब फिनिशिंग बची है। पुल पर सेगमेंट लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 30 मीटर की ऊंचाई से गुजर रहे इस पुल में 105 मीटर लंबा सेंट्रल स्पान (ट्रेन की पटरियों के ऊपर से गुजरने वाला हिस्सा) और 75-75 मीटर के दोनों छोर पर एंड स्पान का निर्माण हो चुका है।


जून 2015 में शुरू हुए इस काम को 29 करोड़ रुपये खर्च कर 16 महीने में पूरा करना था। ट्रायल से पहले एमडी कुमार केशव ने 15 दिसंबर तक काम खत्म कराने का दावा किया था। हालांकि, इसके भी एक महीने से ज्यादा का समय गुजरने के बाद स्पान को पूरा किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed