{"_id":"6c3350dc2451ed0d34b22655a317442c","slug":"metro-station-far-from-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल हो सकता है एयरपोर्ट से मेट्रो का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल हो सकता है एयरपोर्ट से मेट्रो का सफर
प्रवेन्द्र गुप्ता/लखनऊ
Updated Fri, 25 Oct 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट से बाहर आते ही मेट्रो की सवारी नहीं हो पाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग ने एयरपोर्ट बिल्डिंग से पांच सौ मीटर के दायरे में मेट्रो स्टेशन बनाने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
डीपीआर में एयरपोर्ट बिल्डिंग से 200 मीटर दूरी पर मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव था। राजधानी में मेट्रो का काम डीएमआरसी को दिया गया है और उसी ने इसका डीपीआर तैयार किया है।
विज्ञापन
मेट्रो की 11 सरकारी महकमों को सुझाव व आपत्तियों के लिए भेजा गया था।
इनमें पांच विभागों ने अपने सुझाव व आपत्ति भेज दी हैं। जिनमें से तीन को मेट्रो सेल की ओर से जवाब भी भेज दिया गया है।
मेट्रो सेल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया मेट्रो की जो डीपीआर बनाई गई है, उसको लेकर किसी विभाग को कोई आपत्ति तो नहीं है।
इसके लिए 11 केंद्रीय विभागों को डीपीआर भेजी गई थी ताकि यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो डीपीआर में उस आधार पर संशोधन किया जा सके।
जिन पांच विभागों से सुझाव व आपत्तियां आई हैं उनमें वन एवं पर्यावरण,नागरिक एवं उड्डयन विभाग,नियोजन विभाग ,इंडस्ट्री आफ अरबन ट्रांसपोर्ट और डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस एंड इकनॉमिक्स।
विज्ञापन
इनमें से वन एवं पर्यावरण वन एवं पर्यावरण,नागरिक एवं उड्डयन विभाग,नियोजन विभाग को जवाब भेजकर उनकी शंकाओ को दूर करने का प्रयास किया गया है।
एयरपोर्ट के बाहर मेट्रो स्टेशन की दूरी की आपत्ति पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन विभाग ने यह सुझाव दिया है कि मेट्रो का स्टेशन एयरपोर्ट की बिल्डिंग से 500 मीटर की दूरी पर बनाया जाए।
अभी 200 मीटर की दूरी पर स्टेशन बनाने की योजना थी। इस बारे में उड्डयन विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी और कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा। स्टेशन पास होगा तो लोगों को अधिक सुविधा होगी।