{"_id":"5a1d2c034f1c1b79548c03f5","slug":"metro-staff-is-getting-training-of-speaking-english-by-foreigner-trainer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टाफ को प्रोफेशनल बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं ये प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टाफ को प्रोफेशनल बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं ये प्रशिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षक क्रिस्टिना डिक्सन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो के स्टाफ को प्रोफेशनल बनाने का प्रशिक्षण विदेशी प्रशिक्षक दे रहे हैं। इसके लिए अंग्रेजी भाषा और खुद के प्रस्तुतीकरण को बेहतर बनाने के लिए अमेरिकी दूतावास की मदद लखनऊ मेट्रो ले रहा है। सोमवार को मेट्रो के ट्रांसपोर्ट नगर डिपो सहित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर ट्रेनिंग में अमेरिकी दूतावास के क्षेत्रीय अंग्रेजी भाषा कार्यालय की प्रशिक्षक क्रिस्टिना डिक्सन ने प्रशिक्षण दिया।
इसमें लखनऊ मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों सहित यात्रियों से रूबरू होने वाला स्टाफ शामिल हुआ। निदेशक ऑपरेशन महेंद्र कुमार भी प्रशिक्षण में मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण आठ दिसंबर तक चलेगा। क्रिस्टिना डिक्सन ने बताया कि अंग्रेजी कौशल के विभिन्न पहलुओं जैसे प्रवाह, उच्चारण से स्टाफ के व्यक्तित्व विकास, शिष्टाचार, व्यवहार आदि को बेहतर किया जा सकता है। इससे स्टाफ के अंग्रेजी भाषा, प्रस्तुति, पेशेवर लेखन, प्रस्तावों का प्रजेंटेशन, ईमेल करने के तरीके में सुधार आएगा।