{"_id":"5f4eb0058ebc3e5278370b83","slug":"metro-run-in-lockdown-also-lucknow-news-lko538010066","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी फर्राटा भरेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भी फर्राटा भरेगी मेट्रो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक लॉकडाउन में भी दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो
सात सितंबर से सभी 21 स्टेशनों से होगा संचालन
राजधानी में रविवार को लॉकडाउन में भी लखनऊ मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। वहीं दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रोकने के प्रस्ताव पर यूपीएमआरसी ने अपनी सहमति नहीं दी है। यूपी मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ में सभी 21 स्टेशनों पर पूर्व की तरह ट्रेनें यात्रियों के लिए रुकेंगीं। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना भी यूपीएमआरसी चार सितंबर को जारी कर देगा। सात सितंबर से लखनऊ मेट्रो फर्राटा भरने लगेगी।
लखनऊ मेट्रो के डीजीएम पीआर पंचानन मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में लागू साप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर चर्चा हुई है। इसके बाद तय हुआ है कि रविवार को भी ट्रेनों का संचालन लोगों के हित में कि या जाए। केंद्रीय आवास एवं शहरी नियोजन मंत्रालय के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसकी जानकारी यूपीएमआरसी ने दे दी है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रोकने के प्रस्ताव को भी यूपीएमआरसी अपने यहां लागू नहीं करने के बारे में भी मंत्रालय के अधिकारियों को बताय दिया है। एमडी कुमार केशव ने अपनी तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा है कि हम सभी स्टेशनों को जोड़ते हुए संचालन के लिए तैयार हैं। हमारे सभी स्टेशनों पर सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने केलिए इंतजाम मौजूद हैं।
आरोग्य सेतु के साथ मिलेगी एंट्री
गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन यूपीएमआरसी करेगी। ऐसे में स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप की जांच की जाएगी। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड और उपयोग में होने पर प्रवेश दिया जाएगा। जिनके पास आरोग्य सेतु एप नहीं होगा। उनको रजिस्टर में अपनी जानकारी नोट करने के बाद अंदर जाने दिया जाएगा। इस दौरान यात्री का तापमान भी नापा जाएगा। 98.6 डिग्री से अधिक तापमान होने पर यात्री को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
खुद एक्टीवेट हो जाएंगे स्मार्ट कार्ड
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन में बड़ी संख्या में गो स्मार्ट कार्ड की वैधता खत्म हो गई है। ऐसे कार्ड स्वत: एक्टीवेट हो जाएंगे। धनराशि मौजूद होने पर अतिरिक्त रिचार्ज की जरूरत नहीं होगी। कार्ड की वैधता एक साल होती है। ऐसे में जिन लोगों ने 2019 में कार्ड खरीदे और उनके एक साल कोरोना काल में पूरे हो चुके हैं तो उन्हें एक्टीवेट कर दिया जाएगा।
पानी की बोतल, मास्क भी दिए जाएंगे
यात्रियों को प्यास लगने पर यूपीएमआरसी सीधे आरओ से पानी पीने की जगह बोतलबंद पानी की योजना पर काम कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए छोटी पानी की बोतलें मेट्रो खरीदेगा। वहीं बिना मास्क के स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी।