लखनऊ। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ियों को अपने बीच पाकर मेट्रो यात्रियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली। क्रिकेटरों ने यात्रियों को उपहार भी दिए, जिससे यात्रियों की खुशी दोगुनी हो गई। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को एलएसजी के रणनीतिक सलाहकार केन विलियम्सन, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर और एम सिद्धार्थ पहुंचे। इन खिलाड़ियों का मेट्रो एमडी सुशील कुमार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मेट्रो में चलने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो की ओर से सेल्फी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला। विजेताओं ने खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें टीम ने टीशर्ट भी भेंट कीं। इस अवसर पर आस्का अकादमी के 15 उभरते क्रिकेटरों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। युवा खिलाड़ियों ने केन विलियम्सन, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर और एम. सिद्धार्थ से खेल की तकनीक, मानसिक मजबूती और अनुशासन को लेकर कई सवाल पूछे। खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों को साझा किया, जिससे युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया। मेट्रो स्टेशन पर बनी कलाकृतियां और स्वच्छता एलएसजी टीम को पसंद आई। एमडी सुशील कुमार ने कहा कि यह साझीदारी हर साल और मजबूत हो रही है, जिससे शहर के लोगों को सुरक्षित व आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है।

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर कार्यक्रम में मेट्रो यात्रियों से मुलाकात करते एलएसजी के खिलाड़ी।