{"_id":"471bb4f70343f91538d937cbd216c0d8","slug":"metro-in-asaram-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम की 15 हजार वर्गफीट भूमि पर चलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम की 15 हजार वर्गफीट भूमि पर चलेगी मेट्रो
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Tue, 26 Nov 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो डिपो के लिए आसाराम आश्रम की 15000 वर्ग फीट भूमि ही फिलहाल सरकार को मिल पाएगी।
विज्ञापन
विभिन्न वादों के अतिरिक्त यही जमीन निर्विवादित है।
इसके अलावा गांव बेहसा की भी 30 एकड़ जमीन (12 हेक्टयेर) मेट्रो डिपो के लिए अधिग्रहीत की जाएगी।
इस तरह से मेट्रो डिपो के लिए 32वीं वाहिनी पीएसी की 55 एकड़ के साथ यह 30 एकड़,15 हजार वर्ग फीट भूमि भी और डिपो में शामिल होगी।
पढ़ें- मेट्रो के लिए दिल्ली की ‘ना’ पर डीएमआरसी की ‘हां’
32वीं वाहिनी पीएसी की कुल 85 एकड़ भूमि में से 55 एकड़ मेट्रो डिपो के लिए मिलेगी।
बकाया 30 एकड़ पीएसी के पास ही रहेगी। ऐसे में मेट्रो के विशाल डिपो के लिए और अधिक भूमि की आवश्यकता थी।
जिसके लिए बेहसा गांव और आसाराम आश्रम की जमीन लिए जाने का प्रस्ताव तैयार हो गया। गांव की जमीन को योजना में शामिल कर इसके अधिग्रहण की कवायद शुरू हो गई है।
पढ़ें- मेट्रो रेल परियोजना के लिए जल्द मिलेंगे 70 करोड़ रुपये
इसकी अधिसूचना बहुत जल्द की जाएगी। जिसमें एक महीने के लिए आपत्ति और सुझाव जनता से मांगे जाएंगे। लखनऊ मेट्रो का पहला चरण अमौसी से आलमबाग तक शुरू होना है।
विज्ञापन
इसके लिए डिपो अमौसी के पास 32वीं वाहिनी पीएसी की जमीन पर बनाया जाना है। बटालियन की जमीन के अलावा इसके करीब स्थित गांव बेहसा के करीब 20 ग्रामीणों और ग्राम सभा की 10 भूखंड भी प्रोजेक्ट के लिए ली जानी हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- मेट्रो के चलते अवध विहार योजना में जमीन के बढ़े रेट
गांव की जमीन को मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहण की योजना में शामिल कर लिया गया है। इसका ब्योरा जिला प्रशासन को जल्द ही सौंप दिया जाएगा।
गांव से लगी हुई आशाराम आश्रम की जमीन के अधिग्रहण को लेकर गतिरोध भी दूर हो गया है। मेट्रो सेल ने शुरूआती तौर पर आश्रम की करीब 15 हजार वर्ग फीट जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।