फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro first route will be finished till dec 2016.

दिसंबर 2016 तक पूरा हो जाएगा मेट्रो का पहला रूट

Thu, 30 Oct 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
metro first route will be finished till dec 2016.

मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंडी दिसंबर-2016 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिखाएंगे। इसके बाद में तीन महीने का ट्रायल शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


मार्च 2017 तक पहले आठ किलोमीटर में मेट्रो रेल परियोजना में यात्रा शुरू हो जाएगी। जबकि मार्च 2018 तक पूरे 23 किमी के नार्थ-साउथ कॉरिडोर में भी मेट्रो रेल परियोजना का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन


2016 और 2017 में मेट्रो संचालन को लेकर हुए असमंजस के बाद शासन ने भी एलएमआरसी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

मुख्यमंत्री की फोटो सहित प्रदेश सरकार की ओर से लगाई गई होर्डिंगों में कहा गया है कि 2016 में मेट्रो चलेगी। जबकि, श्रीधरन ने कहा कि 2016 दिसंबर तक मेट्रो का काम शुरू होगा और यात्रा 2017 में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ये कन्फ्यूजन पैदा हुआ। इसको लेकर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने भी एलएमआरसी के अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

इसके बाद कॉर्पोरेशन के निदेशक दलजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी तौर पर मेट्रो दिसंबर-2016 में शुरू हो जाएगी। यही हमारा तय लक्ष्य है। इसी आधार पर काम शुरू किया गया है।

यात्रियों को बैठने में तीन महीने का समय लगेगा। यह हर जगह होता है। जयपुर में और मुंबई जहां कुछ समय पहले ट्रायल शुरू किया गया, वहां भी ऐसा ही हुआ है। डेडलाइन के हिसाब से ही काम किया जा रहा है।

नौकरियों की राह भी खुलेगी

metro first route will be finished till dec 2016.

एलएमआरसी में भी बहुत जल्द ही जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर 15 भर्तियां होंगी। मगर सबसे अधिक भर्तियां 2015 के मध्य से शुरू होंगी।

आठ स्टेशनों पर तमाम कामों को करने के लिए राजधानी में करीब 4000 नौकरियां एलएमआरसी की ओर से सृजित की जाएंगी। ये सारी नौकरियां कांट्रेक्ट पर होंगी।

दलजीत सिंह ने बताया कि, बहुत जल्द ही हम 15 नए कार्मिकों को एलएमआरसी में भर्ती करेंगे। इनमें जूनियर इंजीनियर और अन्य कार्यों से जुडे़ फील्ड वर्कर शामिल होंगे।

ये ऐसे काम करने वाले लोग होंगे, जिनको एलएंडटी के साथ फील्ड में काम करना पड़ेगा। एलएमआरसी में रेलवे से डेपुटेशन पर भी कुछ लोगों को लिया जाना है। जबकि, बाकी की भर्ती होगी।

दलजीत सिंह ने बताया कि पूरे रूट पर अगले छह महीने में काम दिखेगा। हमने दिल्ली, फरीदाबाद, जयपुर, गुड़गांव में अपनी तेजी के दम से ये दिखाया है कि किस तरह से लक्ष्य से पहले ही काम पूरे हो जाते हैं।

वैसा ही हम लखनऊ में भी कर के दिखाएंगे। हमारे लिए इस रूट पर थोड़ी सी शुरुआती परेशानी बस नहरिया से आलमबाग बस अड्डे तक होगी। इसके अलावा हर जगह हम बहुत ही आराम और तेजी से काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed