फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro based on computer

कैसे रफ्तार भरेगी आपकी मेट्रो?

Fri, 02 Aug 2013 11:43 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
metro based on computer

मेट्रो रेल के संचालन से लेकर सुरक्षा तक सब कुछ कंप्यूटरीकृत होगा। सिग्नल, इंटर लॉकिंग सब कुछ कंप्यूटर से चलेंगे।

विज्ञापन


इसको सुरक्षित रखने के लिए यहां की एयर कंडीशनिंग व्यवस्था सबसे अहम किरदार निभाएगी।

मेट्रो रेल की डीएमआरसी की डीपीआर में कंप्यूटर किस तरह से तमाम व्यवस्थाओं को संभालेगा इसका विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया है।

इंटर लॉकिंग सिस्टम मेट्रो संचालन के दौरान बहुत अहम होगा। कंप्यूटर आधारित इस सिस्टम में स्विचिंग से लेकर लाइन में इंटर लॉकिंग सब कुछ कंप्यूटर पर आधारित होगा।

लाइन साइड के सिग्नल किसी सामान्य प्रकाश बिंदु नहीं बल्कि इनको एलईडी आधारित बनाया जाएगा।

इससे यह अधिक टिकाऊ और विश्वसनीय होंगे। कंप्यूटरीकृत ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम भी मेट्रो में होगा।

ऑटोमैटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम भी होगा। सभी ट्रेनों का परिचालन एक कंप्यूटर पर लॉग ऑन रहेगा।

सभी स्टेशनों के ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर में ट्रेन का यह मूवमेंट लगातार डिस्प्ले होता रहेगा।

सभी तरह के डेटा भी इस दौरान सेव होते रहेंगे। पावर केबल से टेलीकम्यूनिकेशन के केबल सिस्टम को पूरी तरह से अलग रखा जाएगा।

गजब का होगा टेलीकम्यूनिकेशन
दूरसंचार व्यवस्था गजब की होगी। पूरा सिस्टम ऑप्टिकल फाइबर पर टिका होगा।

सभी स्टेशनों के लिए 30 पोर्ट का ईपीबीएक्स होगा जबकि टर्मिनल स्टेशन के लिए 60 पोर्ट का ईपीबीएक्स होगा।

चलती मेट्रो के मोटर मैन और सेंट्रल कंट्रोल के बीच डिजिटल ट्रेन रेडियो के माध्यम से संपर्क बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed