फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meters installed at the homes of former directors and chief engineers

Lucknow News: पूर्व निदेशकों, मुख्य अभियंताओं के घर लगे मीटर

Tue, 24 Feb 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Meters installed at the homes of former directors and chief engineers
पूर्व निर्देशक हरिश्चंद्र सिंह के साथ मीटर लगाने वाली टीम
लखनऊ। राजधानी में बिजली विभाग के कर्मचारियों, अफसरों, सेवानिवृत्त कर्मियों के घरों में मीटर लगाने की मुहिम तीसरे दिन सोमवार को भी चली। गोमतीनगर में पूर्व निदेशकों, मुख्य अभियंताओं के घर मीटर लगे। इस दौरान कृष्णानगर की इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी में टीम का विरोध भी हुआ।
विज्ञापन

गोमतीनगर जोन के एक्सईएन पवन वर्मा ने बताया कि इंदिरानगर में 20 और गोमतीनगर के विरामखंड, विभूतिखंड में 25 लगाए गए। विरामखंड निवासी पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व निदेशक कार्मिक हरीशचंद सिंह, पूर्व मुख्य अभियंता एके सिंह आदि के घरों में भी मीटर लगाए गए। अमौसी जोन के एक्सईएन योगेश जायसवाल ने बताया कि तीन दिन से इंद्रलोक की हाइडिल कॉलोनी में मीटर लगाए जा रहे हैं। सोमवार को कुछ लोगों ने पुलिस प्रवर्तन दल का विरोध करते हुए मीटर लगाने से इन्कार। हालांकि, इनके घरों में भी मीटर लगाए गए। कॉलोनी में अब तक 215 मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें सोमवार के 100 मीटर शामिल हैं। मंगलवार को कॉलोनी के टाइप प्रथम श्रेणी के मकानों में मीटर लगेंगे। लखनऊ मध्य जोन के एक्सईएन टेस्ट पवन राय के मुताबिक उनके क्षेत्र में 98 फीसदी विभागीय कर्मियों व सेवानिवृत्तों ने मीटर लगवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed